तकनीक के मामले में चीन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है, उसे देख यही लगता है कि वह आज ही बाकी दुनिया से 50 साल आगे चल रहा है। हाल में चीन के तकनीक का एक नमूना सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखने को मिला। जहां एक लड़की ने कैब बुक की तो उसे लेने के लिए ड्राइवरलेस टैक्सी आ पहुंची।
ड्राइवरलेस टैक्सी पहुंची लड़की को लेने
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा है कि एक लड़की ने अपने स्मार्टफोन पर कैब की बुकिंग की, जैसे ही वह कैब लड़की की खिदमत में पहुंची, तो उसे देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गईं। दरअसल, जो कैब लड़की को लेने के लिए आई थी उसमें कोई ड्राइवर ही नहीं था। यह गाड़ी पूरी तरह से ड्राइवरलेस टैक्सी (autonomous taxi) थी। जो खुद-ब-खुद आकर लड़की के समाने रुकी। लड़की ने कार के विंडशिल्ड पर लगे कीपैड पर अपना पीन डाला और कार का दरवाजा खुल गया। लड़की अंदर बैठी और कार में मौजूद अन्य सुविधाओं का लुत्फ लेने लगी।
कार के अंदर का नजारा कर देगा सन्न
वीडियो में कार के अंदर से देखा जा सकता है कि कार के ड्राइवर वाली सीट पर कोई नहीं बैठा है और वह खाली है। लड़की पिछले सीट पर बैठकर सफर का मजा ले रही है और कार के अंदर लगे एक टेक्निकल गैजेट से कार को इंस्ट्रक्शन्स दे रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कार सड़क पर बिल्कुल स्मूथ तरीके से चल रही है। कार अपने सामने आने वाले ट्रैफिक सिग्नल्स को भी बखूबी समझ रही है। साथ ही वह खुद को दूसरे वाहनों से सुरक्षित दूरी पर रख रही है ताकि कोई हादसा ना हो। कार बिल्कुल वैसे ही चल रही है। जैसा कि उसे कोई ड्राइवर चलाता। वह बिना कोई गलती किए लड़की की मंजिल की तरफ आगे बढ़ रही है। तकनीक के इस अद्भुत नमूने को पेश करता यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @TAdventurousoul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों के कमाल के रिएक्शन भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ये तो Sci-Fi मूवी जैसा लग रहा है।" दूसरे ने लिखा, "भारत में कब आएगी ऐसी टैक्सी?" तीसरे ने लिखा, "अब ड्राइवर की टिप देने की जरूरत भी नहीं।" चौथे ने लिखा, "वाह, क्या कमाल की टेक्नोलॉजी है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
