लाइफस्टाइल

व्रत में मिठास का नया अंदाज, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की एयर फ्रायर स्ट्रॉबेरी पारफे रेसिपी

इस फेस्टिव सीजन में आप भी भारी और तले-भुने पकवानों की जगह इस गिल्ट-फ्री और न्यूट्रिशियस डेजर्ट को अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाएं।

Image

नवरात्रि उपवास के लिए बेस्ट है शेफ कुणाल कपूर की ये रेसिपी (Photo: Chef Kunal Kapoor You Tube)

किसी भी व्रत में हम वही साबूदाने की खीर, मखाने की बर्फी या आलू का हलवा खाते आ रहे हैं। लेकिन इस नवरात्रि व्रत में कुछ मॉडर्न, रिफ्रेशिंग और स्वाद से भरपूर खाने का मन हो, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह खास व्रत-फ्रेंडली स्ट्रॉबेरी पारफे आपके लिए एक एकदम नया और सेहतमंद विकल्प साबित हो सकती है।

पारफे एक वेस्टर्न डेजर्ट है, जिसमें केक, बिस्कुट, दही या क्रीम और फलों की परतें बनाई जाती हैं। शेफ कुणाल कपूर ने अपनी क्रिएटिविटी से इस विदेशी डिश को पूरी तरह सात्विक और व्रत के अनुकूल बना दिया है। इसमें कुट्टू के आटे और एयर फ्रायर का इस्तेमाल करके पारंपरिक स्वादों को एक बेहद आधुनिक और आकर्षक रूप दिया गया है।

आवश्यक सामग्री

- कुट्टू का आटा: 1 कप

- देशी घी: 1 से 2 छोटे चम्मच

- स्ट्रॉबेरी: 1 कप (बारीक कटी हुई)

- गाढ़ा/हंग कर्ड: 1.5 कप (फेंटा हुआ)

- इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच

- शहद या धागे वाली मिश्री का पाउडर: स्वादानुसार (मीठे के लिए)

- कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता): सजावट के लिए

बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले कुट्टू के आटे में थोड़ा सा घी और हल्की सी मिश्री मिलाकर उसका एक भुरभुरा मिश्रण तैयार कर लें।

- इस कुट्टू के मिश्रण को एयर फ्रायर में 160°C पर 8-10 मिनट के लिए बेक या रोस्ट करें, जब तक कि यह सुनहारा और क्रिस्पी न हो जाए। तैयार होने के बाद इसे ठंडा होने दें।

- एक बाउल में गाढ़े हंग कर्ड को लें। इसमें इलायची पाउडर और स्वादानुसार शहद या मिश्री पाउडर मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि यह क्रीमी हो जाए।

- अब एक कांच का पारदर्शी गिलास या जार लें। सबसे नीचे कुट्टू के क्रिस्पी क्रंबल की परत लगाएं। इसके ऊपर फेंटे हुए मीठे दही की परत डालें और फिर बारीक कटी हुई ताजी स्ट्रॉबेरी फैलाएं। इसी क्रम को दोहराते हुए 2-3 परतें बनाएं।

- सबसे ऊपरी परत पर स्ट्रॉबेरी के टुकड़े और बारीक कटे बादाम-पिस्ता डालकर सजाएं। इसे तुरंत परोसें या थोड़ी देर फ्रिज में ठंडा करके इसका आनंद लें।

क्यों खास है यह डिश

कुट्टू का आटा नवरात्रि के व्रत में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फलाहार है। यह न केवल ऊर्जा से भरपूर होता है, बल्कि ग्लूटेन-फ्री होने के कारण पचने में भी बेहद आसान है। शेफ कुणाल कपूर ने कुट्टू के आटे से एयर फ्रायर में क्रिस्पी क्रंबल तैयार किया है, जिसे ताजे दही और रसीली स्ट्रॉबेरी के साथ मिलाकर एक बेहतरीन लेयर्ड डेजर्ट का रूप दिया गया है। एयर फ्रायर का उपयोग करने से इसमें तेल या घी की खपत भी न के बराबर होती है, जिससे यह सेहत के लिहाज से बेहद हल्का रहता है।

इस फेस्टिव सीजन में आप भी भारी और तले-भुने पकवानों की जगह इस गिल्ट-फ्री और न्यूट्रिशियस डेजर्ट को अपनी थाली का हिस्सा जरूर बनाएं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article