वायरल न्यूज़

VIDEO: लोहे का फ्राइंग पैन भी नहीं टिक पाया इस शख्स के सामने, हाथों से मोड़कर बना दिया रोल

एक शख्स ने फ्राइंग पैन को मोड़कर उसे रोल बना दिया। जिससे उसकी चौड़ाई महज 16.40 सेंटीमीटर रह गई। शख्स का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है।

Image

इस शख्स ने फ्राइंग पैन मोड़ने का रिकॉर्ड बना डाला (Instagram/@GuinnessWorldRecords)

किचन में इस्तेमाल होने वाला फ्राइंग पैन आपने जरूर देखा होगा। इसमें खाना पकाया जाता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई इंसान अपनी ताकत से लोहे के पैन को मोड़कर इसका रोल बना सकता है। पक्का यह देखकर यकीन करना हम सबके लिए मुश्किल हो जाएगा लेकिन यूक्रेन के स्ट्रॉन्गमैन दिमित्रो ह्रुन्स्की (Dmytro Hrunskyi) ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। उन्होंने फ्राइंग पैन को मोड़कर उसकी चौड़ाई महज 16.40 सेंटीमीटर यानी करीब 6.45 इंच कर दी। उनके इस कारनामे को सबसे टाइट फ्राइंग पैन रोल का रिकॉर्ड बताया गया है। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

ताकत ऐसी कि पैन भी हो गया छोटा

दिमित्रो ह्रुन्स्की यूक्रेन के रहने वाले एक स्ट्रॉन्गमैन हैं। स्ट्रॉन्गमैन ऐसे खिलाड़ियों को कहा जाता है, जो अपनी असाधारण शारीरिक ताकत के लिए जाने जाते हैं। ये भारी वजन उठाने, बड़ी गाड़ियों को खींचने और ताकत से जुड़े कई मुश्किल करतब दिखाने में माहिर होते हैं। दिमित्रो का फ्राइंग पैन मोड़ने वाला कारनामा भी इसी ताकत का एक शानदार नमूना है। आमतौर पर फ्राइंग पैन को मजबूत धातु से बनाया जाता है, ताकि वह खाना पकाने के दौरान आसानी से अपना आकार न बदले लेकिन दिमित्रो ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करके इसे मोड़ दिया और इसका आकार काफी छोटा कर दिया। इस रिकॉर्ड की सबसे खास बात इसका माप है। फ्राइंग पैन को मोड़ने के बाद इसकी चौड़ाई सिर्फ 16.40 सेंटीमीटर रह गई। यह उपलब्धि दिखाती है कि दिमित्रो किस स्तर की ताकत और शारीरिक क्षमता रखते हैं।

दांतों से खींच चुके हैं 7 कारें

दिमित्रो ह्रुन्स्की की पहचान सिर्फ फ्राइंग पैन मोड़ने तक ही सीमित नहीं है। उनके नाम ताकत से जुड़े कई और हैरान करने वाले रिकॉर्ड भी हैं। जानकारी के मुताबिक, वह अपने दांतों से एक साथ सात कारें खींचने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी गर्दन के सहारे 32,500 किलोग्राम यानी 32.5 टन वजन वाली ट्रेन खींचने का कारनामा भी किया है। उनकी एक और उपलब्धि है, जिसमें वे दाढ़ी के सहारे भारी वाहन खींच चुके हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी दाढ़ी से 2,580 किलोग्राम वजन वाला वाहन खींचा है। ये करतब सुनने में भले ही थोड़ा अजीब लगे, लेकिन दिमित्रो की ताकत से जुड़ी उपलब्धियां उन्हें अक्सर चर्चा में रखती हैं।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article