सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई अपना टैलेंट दिखाता मिल जाता है, जिनमें से कुछ लोगों का टैलेंट सोशल मीडिया यूजर्स को हैरत में डाल देता है। हाल में ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है, जिसमें घूंघट ओढ़े एक बहू अंग्रेजी गाना गाते दिख रही है। साड़ी पहने, घूंघट ओढ़े बहूरानी की आवाज लोगों को हैरान कर रही है।
घूंघट में छुपी थी टैलेंट की दुनिया
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बहू ने सिर पर घूंघट डाल रखा है और पूरी तरह से सादगी भरे अंदाज में गाने गा रही है। पहली नजर में कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि घूंघट ताने बहू के अंदर इतना बेहतरीन टैलेंट छुपा होगा। जैसे ही वह इंग्लिश गाना गाना शुरू करती हैं, उसकी आवाज ऐसी मालूम पड़ती है जैसे कोई विदेशी सिंगर गाना गा रहा हो।
आवाज ने जीत लिया लोगों का दिल
बहू की आवाज सुनने में काफी मधुर लग रही है। जैसे कोई प्रोफेशनल सिंगर गाना गा रहा हो। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग लगातार घूंघट वाली बहू की तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @isarcasmgram नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “टैलेंट कभी कपड़ों या परंपराओं का मोहताज नहीं होता।” वहीं कुछ लोगों ने बहू की सादगी की बहुत तारीफ की। जबकि कई लोगों ने इसे ट्रेडिशन के साथ-साथ मॉडर्न का अद्भुत तालमेल बताया।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
