वायरल न्यूज़

ट्रेन के जनरल कोच में डांस करते हुए लड़की बना रही थी रील, बिना पलक झपकाए टकटकी लगाकर देखते रहे लोग

रील बनाने का खुमार कई लोगों के सिर चढ़कर ऐसे बोलता है कि वे ना तो जगह देखते हैं और ना ही कुछ और। बस कैमरा ऑन किया और हो गए शुरू। हाल में एक ऐसी ही रीलबाज लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वह ट्रेन के जनरल कोच में डांस करते हुए रील बना रही है।

Image

ट्रेन में रील बनाती लड़की को घूरते लोग (instagram/@patnamemes__)

सोशल मीडिया के इस जमाने में रील बनाने और वायरल होने का खुमार हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। रील के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्हें रील के आगे ना तो कोई खतरा दिखता है, ना ही कोई मर्यादा। जब मन हुआ तब कहीं भी और कभी भी कैमरा लेकर रील बनाना शुरू कर देते हैं। सार्वजनिक जगहों पर फूहड़ रील बनाने से भी बाज नहीं आते ये रीलबाज।

जनरल कोच में लड़की डांस करते हुए बनाने लगी रील

हाल में एक ऐसी ही रीलबाज लड़की का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जहां लड़की ट्रेन के जनरल कोच के अंदर डांस करते हुए रील बना रही है। कोच में बैठे यात्री उसे एक टक नजर से देख रहे हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है, जैसे उन्होंने कोई अजूबा देख लिया हो। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन का जनरल कोच खचाखच भीड़ से भरा हुआ है। इसी बीच लड़की कोच के अंदर आने-जाने वाले रास्ते में डांस करती हुई रील बनाने लगती है।

लड़की पर टिकी लोगों की निगाहें

लड़की को डांस कर रील बनाते हुए यात्री उसे एक नजर टकटकी लगाकर देखते रहते हैं लेकिन लड़की को इन सबकी कोई फिक्र नहीं थी। वह अपना रील बनाने में मदमस्त थी। लड़की के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @patnamemes__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यात्रियों के टिकट का पूरा पैसा वसूल हो गया।" दूसरे ने लिखा, "जनरल का टिकट लेकर फर्स्ट क्लास का मजा ले रहे हैं ये लोग।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article