वायरल न्यूज़

भेड़ाघाट घूमने आए पर्यटकों को लड़के ने मजेदार अंदाज में कराई सैर, लच्छेदार शायरी सुन लोगों ने खूब लगाए ठहाके

भेड़ाघाट घुमाने वाले इस टूर गाइड बने लड़के का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह पर्यटकों को भेड़ाघाट के बारे में मजेदार शायराना अंदाज में बता रहा है।

Image

पर्यटकों को भेड़ाघाट की सैर कराता लड़का (Instagram/@harsh_barman_11)

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित भेड़ाघाट (Bhedaghat) घूमने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। जिसका वीडियो कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। मगर इस बार भेड़ाघाट का जो वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, वह देख हर को हंसते-हंसते लोटपोट हो गया। दरअसल, इस वीडियो में एक टूर गाइड वहां आए पर्यटकों को भेड़ाघाट घूमाने के साथ-साथ उसके बारे में बताने के लिए बड़े ही मजेदार और लच्छेदार शायरियों का इस्तेमाल करता है। जिस सुनकर पर्यटकों का हंसते-हंसते पेट फूल गया।

पर्यटकों को नाव पर सैर करा रहे लड़के ने खूब किया उनका मनोरंजन

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्यटक एक नाव पर सवार होकर पहाड़ को काटकर बीचोंबीच गुजर रही नदी में सैर कर रहे हैं। नाव चलाने वाला लड़का उनका टूर गाइड बना हुआ है। जो पर्यटकों को भेड़ाघाट के बारे में दिलचस्प जानकारी दे रहा है। लेकिन उसके ज्ञान देने का तरीका बहुत ही अलग है। वह लोगों को मजेदार और लच्छेदार शायराना अंदाज में भेड़ाघाट के बारे में बता रहा है। लड़का शायद इस तरीके से ही लोगों को अपने नाव पर बुलाने और उन्हें घुमाने का काम करता है।

लड़के के शायराना अंदाज ने लोगों को ठहाके लगाने पर किया मजबूर

वीडियो में लड़के को भेड़ाघाट के एक फेमस जगह सुसाइड प्वाइंट के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में वह शायराना अंदाज में उसका जिक्र करता नजर आ रहा है। वह कहता है, "देखना इस पहाड़ी को बड़ी प्यार से, इसी का नाम है सुसाइड प्वाइंट, कॉलेज में लड़का-लड़की डायरेक्ट टीसी लेकर होते फेल या पास, यहीं साइड में मिलती है लाश।" आगे वह लड़का कहता है कि, "जो अपनी बीवी से परेशान होता है, वह धुआंधार वॉटरफॉल जाता है, बीवी को खिलाता-पिलाता, शॉपिंग कराता, फिर रेलिंग के पास खड़ा कर बोलता, अच्छा फोटू आ रहा है, थोड़ा पीछे, थोड़ा पीछे, गई भैंस पानी के नीचे, ऐसे में केस भी नहीं बनते और संबंध भी खराब नहीं होता। 6 महीने बाद दूसरी बीवी तैयार।" लड़के की इन शायरियों को सुनकर नाव पर बैठे पर्यटक ठहाके लगाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @harsh_barman_11 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 30 लाख लोगों ने लाइक किया है। वहीं 21 लाख लोगों ने इस वीडियो को शेयर भी किया है।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को देखने के लिए यहां क्लिक करें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article