वायरल न्यूज़

Jugaad Video: एक बाइक पर 10 लोग, शख्स का अनोखा जुगाड़ देखकर देंगे '21 तोपों की सलामी'

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Apr 24, 2023, 05:37 PM IST

Jugaad Video: सोशल मीडिया पर जुगाड़ का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर 10 लोग बैठे हुए थे। इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

धांसू देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • जुगाड़ का झन्नाटेदार वीडियो
  • नजारा देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Jugaad Viral Video: दुनिया में आप कहीं भी चले जाएं आपको जुगाड़ (Jugaad Video) के एक से बढ़कर एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, भारतीयों का जुगाड़ (Funny Jugaad Video) देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। कई बार तो बड़े-बड़े भारत का जुगाड़ देखकर हैरत में पड़ जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों जुगाड़ का एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी सी बाइक पर 10 लोग सवार नजर आए। जिसने भी इस जुगाड़ को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। लेकिन, कुछ जुगाड़ ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स का दिमाग भी सन्न रह जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही धांसू देसी जुगाड़ देखने को मिलेगा। एक पल के लिए तो नजारे पर आपको यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी सी बाइक पर शख्स बच्चों को बैठा रहा है। आमतौर पर एक बाइक पर दो या तीन बच्चे बैठ जाते हैं। लेकिन, इस वीडियो में शख्स के अलावा बाइक पर 9 बच्चे नजर आ रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि एक बाइक पर आखिर 10 लोग कैसे बैठ सकते हैं। अगर आपको यकीन ना आ रहा हो तो खुद इस वीडियो को देख लें।

मजेदार है जुगाड़ का वीडियो

जुगाड़ देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि शख्स ने तो अलग ही लेवल का कारनामा कर दिया भाई। आप भी सोच रहे होंगे कि इस शख्स को तो '21 तोपों की सलामी दी जाए'। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'jass__u.s.a' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जुगाड़ के इस वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, सवा दो लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं। तो इस जुगाड़ पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article