वायरल न्यूज़

सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी लड़कियां, तो डर के मारे पढ़ने लगीं हनुमान चालीसा, देखें VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा वेस्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां एक लिफ्ट में फंस गईं, तो डर के कारण हनुमान चालीसा पढ़ने लगी।

Image

डर के कारण हनुमान चालीसा पढ़ने लगी लड़कियां

Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह जाता है। जबकि, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। वहीं, कुछ मामले ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो जाते हैं। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो लोगों के बीच छाया हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में कुछ लड़कियां लिफ्ट (Lift Video) के अंदर फंस गई थी। परिणाम ये हुआ कि डर के कारण सभी लड़की बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगी। अब यह मामला लोगों के बीच छाया हुआ है।

    ये तो हम सब जानते हैं आज कल लिफ्ट का प्रचलन काफी बढ़ गया है। सोसायटी हो, मॉल हो, स्टेशन हो, होटल हो सभी जगह लिफ्ट लगा हुआ है। इतना ही नहीं ज्यादातर लोग अब लिफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, कई बार लिफ्ट में खराबी के कारण लोग मुसीबत में भी फंस जाते हैं। खासकर, जब छोटे बच्चे या बच्चियां जब लिफ्ट में फंसती है, तो समस्याएं और भी बढ़ जाती है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में कुछ ही मामला देखने को मिला है। दरअसल, यहां एक टावर की लिफ्ट में 4 लड़कियां फंस गई। लिफ्ट रुकने में घड़बड़ी होने के कारण सभी लड़कियां घबरा गईं। परिणाम ये हुआ कि सभी लड़कियां लिफ्ट में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगीं। देखें वीडियो...

    लिफ्ट में बच्चियों ने पढ़ी हनुमान चालीसा

    बताया जा रहा है कि सभी बच्चे लिफ्ट में करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। वहीं, 10 मिनट तक ARD (ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस) ने भी काम नहीं किया। अब यह मामला सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। कुछ लोग जहां इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि बच्चियों की किस्मत अच्छी थी कि वो सुरक्षित हैं। यहां आपको बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं और उन पर सवाल उठते रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article