वायरल न्यूज़

Viral Video: पंजाब में घर की छत पर बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Viral Video: सोशल मीडिया पर पंजाब का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण करवाया है। आलम ये है कि इस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है।

Image

घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण (तस्वीर साभार- PTI)

Viral Video: बहुत पुरानी कहावत है शौक बीच चीज हैं। कई बार लोग शौक के चक्कर में ऐसा काम कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। वहीं, कुछ शौक ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी आपको इस तरह के कई मामले देखने को मिल जाएंगे। इन दिनों पंजाब से एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जहां शौक के चक्कर में एक शख्स ने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी का निर्माण कर दिया। सुनकर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है।

बताया जा रहा है कि यह मामला पंजाब के जालंधर स्थित किशपुर इलाके का है। जहां एक शख्स ने अपने घर की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी बना दिया है। गुरजीत सिंह मथारू नाम के शख्स ने इसे घर की चौथी मंजिल पर तैयार करवाया है। लोग इसे मिनी न्यूयॉर्क कहने लगे हैं। दरअसल, मथारू पिछले 26 सालों से न्यूयॉर्क में रह रहे हैं। लेकिन, अब उन्होंने वतन वापसी की है। उनका कहना है कि उन्होंने स्टैच्यू ऑफि लिबर्टी का इसलिए निर्माण करवाया है, क्योंकि, वे उस शहर की यादों को अपने साथ जोड़कर रख सके। इसका आकार भले ही छोटी हो, लेकिन दिखने में यह असली स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से मेल खाती है। आलम ये है कि यह लोगों को अपनी ओर काफी आकर्षित कर रही है। देखें वीडियो...

छत पर बना दिया स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए कन्फ्यूज हो गए होंगे। आलम ये है कि काफी दूर-दराज से लोग इस स्टैच्यूच को देखने आ रहे हैं। उसके साथ तस्वीर लें रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। तो इस पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article