वायरल न्यूज़

Viral: स्पाइसजेट के पायलट का दिखा अनोखा अंदाज, शेरों-शायरी के बीच ग्राउण्ड स्टाफ का किया सम्मान, देखें वीडियो

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 9, 2023, 03:38 PM IST

सोशल मीडिया पर स्पाइसजेट के पायलट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शेरों-शायरी के बीच एक ग्राउंड स्टाफ का स्वागत किया। ये नजारा देख आपका दिल बाग-बाग हो जाएगा।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • स्पाइसजेट के पायलट का वीडियो वायरल
  • ग्राउण्ड स्टाफ के सम्मान में बजाई ताली
  • शेरों-शायरी के साथ बांधा समा

SpiceJet Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहा एक वीडियो (Viral Video) काफी चर्चा में बना हुआ है। ऐसे में ये यूजर्स भी इस वीडियो को देख काफी मौज ले रहे हैं और सम्मान भी जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, ये वीडियो है स्पाइसजेट के उस फेमस पायलट है, जो अपने अनोखे अंदाज और शेरों-शायरी के लिए जाने जाते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी दिल बाग-बाग हो जाएगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में स्पाइसजेट के पायलट ने पहले तो शेरों-शायरी से समा बांधा और फिर ग्राउंड स्टाफ को बुलाकर सम्मानित किया। शायरी करते हुए पायलट ने कहा कि जिस शहर से गुजरती है गंगा, उस शहर का नाम है दरभंगा। इतनी प्यारी शायरी उन्होंने यात्रियों के साथ-साथ यूजर्स का भी दिल जीत लिया।

स्पाइसजेट पायलट का वायरल वीडियो

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में कुछ यूजर ने लिखा कि भाई.. दरभंगा में गंगा बहती ही नहीं है, तुकबंदी मिलाने के चक्कर में कुछ भी। अब तक इस वीडियो पर 37 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@Bihar_se_hai' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये विडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article