Nandamuri Balakrishna Heath Update: साउथ सिनेमा के एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण (Nandamuri Balakrishna) की सेहत को लेकर फैंस के बीच चिंता बढ़ गई है। खबर है कि फिल्म 'NBK 111' के लिए एक एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के बाद अभी मेडिकल निगरानी में हैं। एक्टर का पहले एक लोकल हॉस्पिटल में इलाज किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट करके हैदराबाद ले जाया गया। इस खबर के सामने आने के बाद नंदमुरी बालकृष्ण के फैंस चिंता में पड़ गए है और एक्टर के लिए दुआ कर रहे हैं। अू इसको लेकर अस्पताल ने बयान जारी कर एक्टर का हेल्थ अपडेट दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Jana Nayagan Teaser: फुल एक्शन अवतार में Vijay ने उड़ाया गर्दा, वीडिया देख गदगद हुए फैंस
अस्पताल ने जारी किया बयान
हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल ने नंदमुरी बालकृष्ण की सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट जारी किया। फिल्म NBK 111 की शूटिंग के दौरान बालकृष्ण को चोट लग गई थी। हॉस्पिटल के बुलेटिन के मुताबिक 'नंदमुरी बालकृष्ण को राजाहमुंदरी में फिल्म की शूटिंग के दौरान बाएं घुटने में चोट आई। उन्हें लोकल हॉस्पिटल में शुरुआती इलाज दिया गया और फिर आगे की जांच व इलाज के लिए एआईजी हॉस्पिटल, हैदराबाद लाया गया।' प्रारंभिक जांच में डॉक्टर्स को मसल टियर और घुटने के आसपास सूजन की आशंका है। बालकृष्ण फिलहाल ऑर्थोपेडिक सर्जन्स की टीम की निगरानी में जांच करवा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Varanasi: प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, एसएस राजामौली ने शेयर किया 'मंदाकिनी' का नया अवतार
नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर
हॉस्पिटल ने ये भी बताया कि नंदमुरी बालकृष्ण की हालत स्थिर है और उन्हें मल्टीडिसिप्लिनरी टीम के स्पेशलिस्ट्स लगातार मॉनिटर कर रहे हैं। उनकी मेडिकल हिस्ट्री को ध्यान में रखते हुए कई विभागों के एक्सपर्ट्स उनकी ओवरऑल हेल्थ चेक कर रहे हैं ताकि सबसे सुरक्षित और सही इलाज का फैसला लिया जा सके। इससे एक दिन पहले NBK 111 की टीम ने फैंस को बताया था कि काकिनाडा में इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय बालकृष्ण को माइनर मसल टियर आया है। प्रोडक्शन टीम ने कहा था कि मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें छोटी सर्जरी करानी पड़ेगी ताकि जल्दी और पूरी तरह रिकवर हो सकें।
