शहर

ऑफिस जाने वाले ध्यान दें, DMRC ने आज फिर बंद किए 16 मेट्रो स्टेशन, इन 3 स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा चालू

DMRC ने सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा जारी रहेगी।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने आज सुबह फिर कई मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बुधवार सुबह 7:30 बजे से 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

ये 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

DMRC के अनुसार, जिन स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है, वे हैं:

  • लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
  • राजीव चौक (Rajiv Chowk)
  • पटेल चौक (Patel Chowk)
  • रामकृष्ण आश्रम मार्ग (Ramakrishna Ashram Marg)
  • बाराखम्बा रोड (Barakhamba Road)
  • सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court)
  • सेवा तीर्थ (Seva Teerth)
  • जनपथ (Janpath)
  • मंडी हाउस (Mandi House)
  • केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
  • आईटीओ (ITO)
  • दिल्ली गेट (Delhi Gate)
  • इंद्रप्रस्थ (Indraprastha)
  • खान मार्केट (Khan Market)
  • जोर बाग (Jor Bagh)
  • शिवाजी स्टेडियम (Shivaji Stadium)

इन स्टेशनों पर इंटरचेंज चालू

DMRC ने स्पष्ट किया है कि भले ही इन स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं, लेकिन राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर केवल इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यात्री इन स्टेशनों पर मेट्रो बदल सकेंगे, लेकिन बाहर निकलने या अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों से यात्रा से पहले ताजा अपडेट देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। DMRC ने कहा है कि स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा और स्थिति सामान्य होने पर नई सूचना जारी की जाएगी।

22 जुलाई को भी 16 मेट्रो स्टेशन हुई बंद

गौरतलब है कि एक दिन पहले यानी 22 जुलाई को भी डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों के चलते 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया था। जिसके बाद शाम 6:34 बजे सभी मेट्रो स्टेशनों तक सभी स्टेशनों को खोल दिया गया और सेवाएं सामान्य हो गईं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article