JPSC Jharkhand Assistant Professor Recruitment 2026, Sarkari Naukri: शिक्षक के पदों पर नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JPSC Assistant Professor Recruitment 2026) खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक आचार्यों के 7299 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी (JPSC Assistant Professor Vacancy) किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पारा शिक्षक कोटि के 6101 पदों पर नियमित भर्ती और 1198 पदों पर बैकलॉग भर्ती होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 31 जुलाई को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 अगस्त 2026 है।
JPSC Assistant Professor Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- स्नातक प्रशिक्षित (नियमित) - 4,192 पद
- इंटर प्रशिक्षित (नियमित) - 1,909 पद
- इंटर प्रशिक्षित (नियमित) - 1,909 पद
- स्नातक प्रशिक्षित (बैकलॉग) - 351 पद
JPSC Assistant Professor Vacancy: कक्षा 1 से 8वीं तक के शिक्षकों की नियुक्ति
जेपीएससी के इस भर्ती प्रक्रिया के तह पहली से 5वीं तक के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य के कुल 2,756 पदों पर भर्ती होगी। वहीं छठी से आठवीं कक्षा के लिए 4543 सहायक आचार्य, भाषा विषय में 1,887, मैथ्स और साइंस विषय के लिए 1748 व सामाजिक विज्ञान विषय के लिए कुल 908 शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
JPSC Assistant Professor Qualification: कौन आवेदन कर सकता है अप्लाई
बता दें सहायक आचार्य 50 प्रतिशत पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित होंगे। वहीं इसके लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी संबंधित कक्षा के अनुसार JETET पास होना जरूरी है। इसके अलावा सीटीईटी व अन्य राज्यों की शिक्षक पात्रता परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार भी यहां आवेदन कर सकते हैं।
JPSC Jharkhand Assistant Professor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JPSC Jharkhand Assistant Professor Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
जेपीएससी सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
