वायरल न्यूज़

बकरे को चैलेंज कर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उससे उतर गया सारा 'भूत', देखें फनी VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बकरे से पंगा ले रहा था। लेकिन, उसकी हालत ऐसी हुई, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

बकरे से पंगा लेना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @its_monu_8853)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई तरह के वीडियो (Trending Video) घूमते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। जबकि, कुच वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जो दिल को छू लेते हैं। इसके अलावा कुछ वीडियो पर यूजर्स जमकर ठहाके लगाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हरैानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स बकरे से पंगा ले रहा था। लेकिन, बकरे ने उसकी ऐसी हालत कर दी, जिसे वो जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

    अक्सर लोग जानकरों से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो जान बूझकर जानवरों से पंगा लेते रहते हैं। कई बार तो लोग बच जाते हैं। लेकिन, कई बार उनके साथ ऐसा खेल हो जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स जान बूझकर बकरे से पंगा ले रहा है। शख्स बकरे के सामने अपना सिर रख रहा है, फिर बकरा जो करता है उसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। देखें वीडियो...

    बकरे से पंगा लेना पड़ा भारी

    वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि सच में बकरे ने सारा खेल बिगाड़ दिया। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'its_monu_8853' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बकरे ने तो माहौल बना दिया। कुछ लोगों ने चटकारे लेते हुए लिखा और लो बकरे से पंगा। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article