वायरल न्यूज़

देखते ही देखते भिड़ती गईं गाड़ियां, घने कोहरे में भीषण हादसे का VIDEO वायरल

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में घने कोहरे के बीच I-95 हाईवे पर करीब 40 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में कई लोग घायल हुए और हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

Image

सड़क हादसे का नजारा (Times Now Navbharat)

अमेरिका के साउथ कैरोलिना से सड़क हादसे का एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। यहां इंटरस्टेट 95 (Interstate 95) यानी I-95 हाईवे पर घने कोहरे के बीच कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा इतना बड़ा था कि करीब 40 वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों तरफ यातायात प्रभावित हुआ। यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा I-95 के दक्षिण की ओर जाने वाले लेन में 100-मील मार्कर के पास हुआ। उस समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहन चालकों को आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी दौरान एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकराते चले गए।

एक के बाद एक भिड़ते गए वाहन

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह एक मल्टी व्हीकल एक्सीडेंट था। टक्कर के बाद कुछ वाहनों में आग भी लग गई। हादसे की तस्वीरों और वीडियो में हाईवे पर क्षतिग्रस्त गाड़ियां और धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। सड़क पर वाहनों के मलबे के कारण स्थिति और ज्यादा मुश्किल हो गई। क्लेरेंडन काउंटी फायर रेस्क्यू के मुताबिक, हादसे के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर फंसे लोगों को वाहनों से बाहर निकालने का काम किया गया। बताया गया कि चार लोग अपने वाहनों के अंदर फंस गए थे।

करीब 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया

हादसे में कई लोग घायल हुए। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 11 लोगों को मामूली चोटों के बाद अस्पताल ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि सामने आई जानकारी में गंभीर चोटों की संख्या ज्यादा नहीं बताई गई है। हालांकि, इतने बड़े हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हादसे के बाद I-95 के दोनों ओर यातायात प्रभावित हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने और सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article