वायरल न्यूज़

गले में कोबरा डालकर वीडियो बनवाने लगा शख्स, मगर आखिरी साबित हुई उसकी ये रील

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Jul 16, 2025, 11:26 AM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाला मामला मध्य प्रदेश में गुना जिले का है। यहां जिले के राघौगढ़ स्थित बरबटपुरा गांव में वीडियो में नजर आ रहा शख्स सांप पकड़ने पहुंचा था। सांप पकड़ने के बाद शख्स ने इसे गले में डाल लिया और यही उसकी मौत की वजह बन गया।

Image

सांप के डसने से पहले शूट किया गया शख्स का वीडियो। (Photo/TNNB)

Viral Video Today: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर जा रहा है। इसमें एक शख्स के गले में जहरीला नाग लिपटा है और शख्स इससे बिल्कुल भी नहीं डरता है। मगर बताया गया कि बाद में उसी सांप के डसने से शख्स की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला मध्य प्रदेश में गुना जिले का है। यहां जिले के राघौगढ़ स्थित बरबटपुरा गांव में वीडियो में नजर आ रहा शख्स सांप पकड़ने पहुंचा था। यहां दीपक महावर नाम के शख्स ने जहरीला किंग कोबरा पकड़ा और इसे अपने गले में डाल लिया।

गले में पड़े सांप ने डस लिया

किंग कोबरा को गले में डालने के बाद शख्स ने बकायदा अपना रील वीडियो बनावाया। बताया गया जल्दबाजी में दीपक महावर अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए जाने लगे। मगर रास्ते में ही सांप ने उन्हें डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने लगी तब स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यहां देखें वीडियो

वहीं सांप पकड़ने पहुंचे दीपक महावर का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें गले में सांप पड़ा है और वो बेहद खुश नजर आते हैं। मानो सांप से उन्हें बिल्कुल भी डर नहीं है। इसमें वो सांप को अपने चुटकियों पर नचाते हुए नजर आते हैं। वो सांप को चूमते हुए भी नजर आते हैं। दीपक महावर बताते हैं उन्हें नाग को रेस्क्यू किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article