वायरल

Shocking Video: शेर के सामने मांस का टुकड़ा फेंक चिढ़ा रहा था शख्स, अगर किस्मत अच्छी न होती तो यूं चली जाती जान

Lion Attack Video: एक शख्स जंगल के राजा शेर को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान शेर जो करता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पिंजरे में बंद शेर के सामने मांस का टुकड़ा फेककर उसे ललचाने की कोशिश करता है।

Lion (6)

शेर का हमला (एक्स)

Lion Attack Video: शेर को यूं ही जंगल का राजा नहीं कहा जाता है। उसके सामने आते ही जंगल के सारे जानवर खौफ खाने लगते हैं। अगर कोई इंसान गलती से उसके हत्थे चढ़ जाए तो उसकी खैर नहीं है। शेर के सामने उसका बचना लगभग नामुमकिन है। आपने देखा होगा कि कई बार शेर को पिंजरे में देखकर कुछ लोग उसे चिढ़ाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, इस चक्कर में कई लोग शेर के बाड़े में भी गिर जाते हैं और अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।

ये भी पढ़ें- 'जंगल के राजा' शेर ने लाइफ में पहली बार चखी सब्जी फिर दिया ऐसा रिएक्शन, Video इंटरनेट पर हो गया वायरल

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स जंगल के राजा शेर को चिढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान शेर जो करता है, उसे देखकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स पिंजरे में बंद शेर के सामने मांस का टुकड़ा फेककर उसे ललचाने की कोशिश करता है। एक तरह से वह शेर को उकसाता है। इसके बाद जंगल का राजा शेर जो करता है, उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखें वीडियो-

एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप एक बब्बर शेर को पिंजरे में बंद देख सकते हैं। वहीं एक शख्स पिंजरे का दरवाजा खोलकर शेर के सामने मांस के टुकड़ा फेंक उसे चिढ़ाता है। तभी शेर उसकी तरफ तेजी से दौड़ता है। यह तो शख्स की किस्मत अच्छी थी कि शख्स जल्दी से पिंजरे का दरवाजा बंद कर देता है। अगर गलती से पिंजरे का दरवाजा बंद नहीं होता तो यकीनन शेर उसे अपना निवाला बना लेता।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य साहू
आदित्य साहू Author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से ... और देखें

End of Article