क्रिकेट

SA vs AUS 1st Test Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से डरबन में पहला टेस्ट, जानें भारत में कहां देख सकते हैं मुकाबला

South Africa vs Australia First Test Live Streaming: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जा रहा है। यहां जानिए इस मैच जुड़े लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की सारी जानकारी।

Image

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग

South Africa vs Australia First Test Streaming: मेजबान दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आज डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका के लिहाज से ये सीरीज बेहद अहम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम फिलहाल 80 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ अंक तालिका में पहले और डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीकाी टीम 75 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है। सीरीज में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो पहले पायदान पर पहुंच जाएगी। दोनों के बीच यह साल 2018 के बाद खेली जाने वाली यह पहली रेड-बॉल सीरीज भी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला दोनों के बीच खेला गया आखिरी मैच था। जिसमें दक्षिण अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज करके पहली बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनी थी। आइए जानते हैं दोनों दिग्गज टीमों के बीच धमाकेदार टक्कर का लुत्फ आप कहां उठा सकते हैं।

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स (South Africa vs Australia, 1st Test Live Streaming Details)

कब खेला जाएगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच?

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच आज 9 सितंबर, शुक्रवार से खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच?

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 01:00 PM बजे से खेला जाएगा।

कितने बजे होगा साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का टॉस?

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे होगा।

कहां देख सकते हैं साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग?

इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर Eurosport चैनल पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो भारतीय फैंस FanCode App पर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। मोबाइल और अपने स्मार्ट टीवी पर FanCode ऐप डाउनलोड कर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। आप हमारी वेवसाइट टाइम्स नाउ नवभारत पर भी इस मैच के सारे अपडेट्स हासिल कर सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का पूरा कार्यक्रम (SA vs AUS Test Series Full Schedule)

पहला टेस्ट: 09-13 अक्टूबर, 2026, डरबन, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे शुरू

दूसरा टेस्ट: 18-22 अक्टूबर,2026, गेबेरहा, भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे शुरू

तीसरा टेस्ट: 27-31 अक्टूबर,2026, केपटाउन, भारतीय समय के मुताबिक शाम 2.00 बजे शुरू

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज फुल स्क्वाड (South Africa vs Australia Full Squad)

दक्षिण अफ्रीका:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मार्कस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी जोर्जी, साइमन हार्मर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, एनरिक नॉर्खिया, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने।

ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड:

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरन ग्रीन, सैम हार्पर, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, निक मैडिनसन, नॉथन लॉयन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनेशॉ, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article