टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: गुल्लू ने आम्रपाली दुबे को दिया 'मोटी' का टैग, कनिका ने लव गिल की शक्ल का उड़ाया मजाक

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल ने अपनी गेम से सबको हैरान कर दिया। दूसरी तरफ गुल्लू ने आम्रपाली दुबे को मोटी का टैग दिया। इन सबसे घर में खूब बवाल हुआ।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में ड्रामेबाजी खत्म नहीं हो रही है। कंटेस्टेंट्स अपनी गेम आगे बढ़ाने के लिए रोज हंगामा कर रहे हैं और अब गेम में कनिका मान भी एक्टिव हो गई हैं। सलमान खान के समझाने के बाद कनिका शो में हर मुद्दे पर बोल रही हैं और लड़ भी रही हैं। शो में कैप्टेंसी टास्क शुरू हो गया है और एक राउंड में सात दावेदार मिल गए हैं, लेकिन अब अगले राउंड में लव गिल कमाल कर देंगी, जिससे घर में तूफान आ जाएगा। इस मौके पर गुल्लू और कनिका मान अपनी हद पार करते हुए नजर आएंगे। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Shefali Bagga ED Case: महादेव बेटिंग ऐप मामले में शेफाली बग्गा ने सरेंडर किए 1.20 करोड़ रुपये

    लव को समझाती दिखीं आम्रपाली दुबे

    बिग बॉस 20 के एपिसोड की शुरुआत लव, स्काउट और यंग के साथ होती है। तीनों बात करके हुए एक दूसरे को छेड़ते हैं और इस मौके पर स्काउट, लव और यंग को देखकर बोल देते हैं कि ऐसे मत करो अच्छा नहीं लगता है। स्काउट की ये लाइन यंग और लव को बुरी लगती है। लव क्लियर करती हैं कि स्काउट उसका भाई हैं और यंग दोस्त हैं। इस मौके पर आम्रपाली लव को समझाती हैं कि जिस तरह वो तीनों बैठते हैं, बाहर बैठे उनके पार्टनर को अजीब लग सकता है। बुरा लग सकता है। लव ये बात समझ जाती हैं। स्काउट भी यंग को ये बात समझाता है। स्काउट को यंग और लव का तरीका बुरा लगता है, तो वह दोनों से थोड़ा दूर हो जाता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर जरूर पढ़ें: Bigg Boss 20 से रातों रात बाहर होंगी Mary Kom? Ex पति ओन्लर ने कोर्ट में घसीटा, लगाए कई गंभीर आरोप

      कैप्टेंसी टास्क में लव गिल का धमाका

      शो में आगे कैप्टेंसी टास्क शुरू होता है। टास्क में सभी दावेदारों को चोर बनाया जाता है, जिनके लिए घर में राशन आता है। हर राउंड में एक चोर आगे आता है और सामान के रूप में रखे पैकेट को चोरी करता है। टास्क में सबसे पहले आसिफ जाते हैं और वो 25 पैकेट उठा लेते हैं। यंग भी थोडे़ पैकेट उठाते हैं, तीसरे पर लव जाती हैं और वह चादर भरकर सामान उठा लेती हैं। लव कुल 35 पैकेट उठाती हैं। ये देखकर सब भड़क जाते हैं और लव को सेल्फिश का टैग देते हैं। कनिका से इस मौके पर लव की काफी लड़ाई होती हैं और वह लव को कहती हैं, 'ना शक्ल अच्छी है और ना ही जुबान अच्छी है।' इसके बाद अरिश्फा टास्क करती हैं और वो बचा हुआ सारा सामान रख देती हैं।

      गुल्लू ने आम्रपाली को दिया मोटी का टैग

      कैप्टेंसी टास्क का ये राउंड यहां पर खत्म हो जाता है और फिर कनिका मान-गुल्लू घर में चोरी शुरू करते हैं। वह किचन में बचा हुआ राशन चुरा लेते हैं और अपने लिए रख लेते हैं। कनिका कई सारा सामान अपने बेड में रख देती हैं। इसके बाद आम्रपाली लव को बता देती हैं कि कनिका ने उसके चेहरे पर कमेंट किया है, जिसके बाद गुल्लू आम्रपाली से भिड़ जाते हैं। इस मौके पर वह आम्रपाली और लव की दोस्ती को मोटी-पतलू की जोड़ी का टैग देते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article