वायरल न्यूज़

'जंगल के राजा' शेर ने लाइफ में पहली बार चखी सब्जी फिर दिया ऐसा रिएक्शन, Video इंटरनेट पर हो गया वायरल

Lion Video: आप देख पाएंगे कि किसी ने शेर के सामने सब्जी फेंक दी है। इसके बाद वह सब्जी को चखता है और अजीबोगरीब रिएक्शन देता है।यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Image

शेर का मजेदार वीडियो (इंस्टाग्राम)

Lion Video: शेर को जंगल का राजा माना जाता है। शेर को अपने सामने देखकर जंगल के बड़े-बड़े जानवरों की घिग्घी बंध जाती है। वहीं शेर भी बड़े से बड़े जानवरों का आसानी से शिकार कर लेता है। हम सभी जानते हैं कि शेर सिर्फ मांस खाता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जंगल का राजा शेर जीवन में पहली बार सब्जी चखता दिख रहा है। वहीं सब्जी चखने के बाद शेर इस तरह का रिएक्शन देता है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

शेर का वीडियो वायरल

वीडियो में आप देख पाएंगे कि किसी ने शेर के सामने सब्जी फेंक दी है। इसके बाद वह सब्जी को चखता है और अजीबोगरीब रिएक्शन देता है।यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में शेर का रिएक्शन देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी। आप देख पांएंगे कि पहली बार सब्जी चखने के बाद 'जंगल का राजा' मानो कह रहा हो कि भइया ये क्या खिला दिया है। देखें वीडियो-

वीडियो में दिख रही सब्जी संभवतः लेट्यूस है। आप देख सकते हैं कि जंगल का राजा पहले उसे सूंघता है। इसके बाद उसे मुंंह में भरता है। हालांकि, अगले ही पल उसे बाहर थूक देता है। इसके बाद शेर अजीब सा मुंह बनाता है। इस वीडियो को @enjoyperday नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article