वायरल न्यूज़

Shocking: आखिर कुत्ता बाजार से सब्जी कैसे खरीद सकता है! इस Video ने लोगों को सन्न कर दिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Dec 3, 2022, 12:55 PM IST

Dog Buy Vegetables Video: कुत्ता सबकुछ कर सकता है लेकिन बाजार जाकर सब्जी कैसे खरीद सकता है? इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि कुत्ते को पता होता है कि उसे कौन सी सब्जी खरीदनी है।

Image

कुत्ते का वीडियो (इंंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते का हैरान करने वाला वीडियो वायरल
  • बाजार जाकर सब्जी खरीदते दिखा कुत्ता
  • क्या सब्जी खरीदनी है कुत्ते को पता था

Dog Buy Vegetables Video: कुत्ता वफादार होने के साथ-साथ होशियार भी होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुत्ता अपने मालिक की हर बात समझ लेता है और फिर उसे पूरा करने की कोशिश करता है। इसके बाद भी इन दिनों एक कुत्ते का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि कुत्ता सबकुछ कर सकता है लेकिन बाजार जाकर सब्जी कैसे खरीद सकता है। कुछ लोग कह रहे हैं कि इस कुत्ते को बहुत अच्छे से ट्रेंड किया गया है। इसके बाद ही कुत्ता हैरान कर देने वाला काम आसानी से कर रहा है।

वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। आपने शायद ही पहले कभी ऐसा नजारा देखा होगा। जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कुत्ता पैसे लेकर मार्केट जाता है और बड़ी होशियारी से सब्जी की खरीदारी करता है। शायद इस बात का भरोसा करना आसान नहीं है, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको भरोसा हो जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता पैसे लेकर मार्केट में सब्जी खरीदने आता है। सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि कुत्ते को पता होता है कि उसे कौन सी सब्जी खरीदनी है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि कुत्ता दुकानदार महिला से इशारे में बात कहकर सब्जी खरीदता है। सबसे पहले वह सब्जी मार्केट में एक दुकान पर पहुंचता है। इसके बाद अपना एक पैर सब्जी पर रखता है। इसके बाद दुकानदार कुत्ते द्वारा लाए गए लाल रंग के डिब्बे में सब्जी रखती है। फिर उसी लाल रंग के डिब्बे से पैसे निकालकर उसमें छुट्टे पैसे रख देती है। आप देख सकते हैं कि दुकानदार कुत्ते से होशियारी दिखाते हुए कम पैसे रखती है, लेकिन कुत्ते उससे पैर के इशारे से कहता है कि पैसे कम हैं। इसके बाद दुकानदार और पैसे डिब्बे में डालती है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स काफी भावुक हो गए हैं। वीडियो को beautifulanimals24 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कुत्ते की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article