Snake Shocking Video: सांप दुनिया के सबसे खौफनाक जीवों में से एक होता है। वहीं किंग कोबरा धरती पर पाया जाने वाले सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। कई बार किंग कोबरा के काटने से लोग पानी तक नहीं मांगते हैं। इन दिनों किंग कोबरा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में एक किंग कोबरा अपनी पूंछ के बल इतनी ऊंचाई तक खड़ा हो जाता है। जिसे देखकर लोग डर गए हैं।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप
वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा अपने पूंछ के सहारे लगभग 6 फीट की ऊंचाई तक खड़ा हो जाता है। इसके बाद भी उसका आधे से ज्यादा शरीर जमीन में रहता है। इसका मतलब यह है कि किंग कोबरा 12-13 फीट से ज्यादा लंबा है। आप देख सकते हैं किंग कोबरा सीधे खड़े होकर इंसानों की आंखों में आंखें डालकर मिला सकता है। वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'किंग कोबरा सचमुच खड़े हो सकते हैं। यहां तक कि किसी शख्स की आंखों से आंखे मिला सकते हैं। जब भी उनकी किसी से टक्कर होती है तो वे अपने शरीर का एक तिहाई हिस्सा जमीन से ऊपर उठा सकते हैं।'
