वायरल न्यूज़

Sher Ka Video: शेर के मुंह में हाथ डाला फिर दांत दिखाने लगा शख्स, रोंगटे खड़े कर देगा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 24, 2025, 10:10 AM IST

Sher Ka Video: रोंगटे खड़े करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स शेर के पास गया और उसके मुंह में हाथ डाल दिया। इतना ही शख्स फिर शेर के दांत तक दिखाने लगता है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया सचमुच होश उड़ जाएंगे।

Image

शेर के मुंह में हाथ डाला और उसके दांत दिखाने लगा शख्स। (Photo/Twitter)

Sher Ka Video: जंगल की दुनिया में सबसे खतरनाक जानवर की बात होती है तब शेर का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। यकीनन शेर इतना खतरनाक शिकारी है कोई दूसरा जानवर इसके सामने आने की हिम्मत नहीं उठा पाता है। जंगल का राजा शेर एक बार दहाड़ मार दे तो अच्छे-अच्छे जानवर जाकर छिप जाते हैं। मगर क्या हो जब उसी शेर के मुंह में कोई शख्स हाथ डाल दे। इतना ही नहीं शख्स हाथ डालकर शेर के नुकीले दांत तक दिखाने लग जाए।

शेर के मुंह में डाला हाथ

यकीन करना मुश्किल होगा मगर अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाकर रख देगा। 27 सेकंड के इस वीडियो में देखेंगे कि शेर आराम से बैठा है। तभी एक शख्स उसके करीब पहुंचा और सीधे उसके मुंह में अपना हाथ डाल दिया। शख्स अपना हाथ वापस खींचता है और फिर दोबारा ऐसा ही करता है। अब शख्स शेर के मुंह में हाथ डालकर उसके दांत दिखाता है। वो अपनी उंगलियों से शेर के नुकीले दांत दिखाता है। हैरानी की बात शेर इस दौरान शख्स को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है।

यहां एक्स पर देखें वीडियो

फ्रेम में इसके बाद जो कुछ नजर आया सचमुच यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। इसमें देखेंगे शख्स अब शेर से मजाक करता है और उसे गुदगुदाने की कोशिश करता है। शख्स ऐसा बार-बार करता है मगर शेर उसे बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। मालूम हो वायरल वीडियो एक्स पर @crazyclipsonly नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article