वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क लेटकर स्कूली छात्रा करने लगी ऐसा काम, गाड़ी रोक-रोक कर देखने लगे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक स्कूली छात्रा का डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका अनोखा अंदाज देखकर लोग दंग रह गए। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक जाएंगे।

Image

सड़क पर स्कूली छात्रा ने मचाया धमाल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क स्कूली छात्रा ने मचाया धमाल
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होना चाहता है। इसके लिए लोग अलग-अलग अंदाज में धमाल मचाते रहते हैं। कई लोग जहां नियम-कानून की धज्जियां तक उड़ा देते हैं, तो कुछ अपनी जान तक की परवाह नहीं करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कईयों का मजाक भी बन जाता है। इसी कड़ी में एक स्कूली छात्रा का ऐसा वीडियो वायरल (Today Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, छात्रा ने बीच सड़क ऐसा काम किया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

ये तो हम सब देख रहे हैं कि आज कल रील्स बनाने के लिए लोग क्या-क्या करते रहते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक लड़की ने ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बन चुका है। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़ भाड़ वाली सड़क पर एक छात्रा अचानक पहुंच जाती है। चारों तरफ से गाड़ियां आ रही हैं और जा रही हैं। अचानक लड़की सड़क पर लेट जाती है और फिर अनोखे अंदाज में धमाल मचाने लगती है। छात्रा बीच सड़क जिस तरह की हरकत कर रही थी उसे देखने के लिए लोग अपनी गाड़ी तक रोक दिए। आखिर, किस तरह का नजारा बना आप खुद इस वीाडियो में देख लें...

छात्रा का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि इस छात्रा ने तो सच में हद कर दिया। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'cute__ritu_99'नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग नाराजगी भी जाहिर कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बीच सड़क आखिर ऐसा कौन करता है? किसी का कहना है कि इसने तो नियम-कानून को ताक पर रख दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article