Sapna Chaudhary Dance: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को भला कौन नहीं जानता। अपने डांस से सपना चौधरी लाखों-करोड़ों फैंस बना चुकी हैं। हर रोज उनके वीडियो वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में वह सरसों के खेत में डांस करती नजर आ रही हैं। उनका वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो फटाफट वायरल हो गया है।
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने नए गाने को प्रमोट करने के लिए सरसोंं के खेत में पहुंची हैं। इसे देखकर लोगों का दिल गदगद हो गया है। सरसों के लहलहाते खेत में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ऐसा डांस करती है, जिसे देखकर उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वह बेहद कलरफुल शूट और खूबसूरत जूती पहनकर डांस करती दिखाई दे रही हैं। देखें वीडियो-
सपना चौधरी इस गाने में हाल ही में रिलीज हुए हरियाणवी सॉन्ग 'मेरी जुत्ती शहर लाहौर से मंगवा दो राजाजी' पर डांस करते दिख रही हैं। इसका रील उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को सपना ने 23 जनवरी को शेयर किया था। इसे अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लाखों लोगों ने वीडियो देख लिया है। वीडियो देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "कैप्शन"
