वायरल न्यूज़

वरमाला के बाद 'सरप्राइज किस' दुल्हे को पड़ गया भारी, नाराज दुल्हन मंच से उतरी, तोड़ दी शादी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 1, 2022, 02:37 PM IST

Sambhal News : लड़की की मां ने कहा, 'मेरे होने वाले दामाद को उसके दोस्तों ने ऐसा करने के लिए उकसाया था। अब मेरी बेटी उसके साथ नहीं जाना चाहती। हमने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुई। हमने उसे कुछ वक्त देने का फैसला किया है।' एसएचओ पंकज लावनिया ने कहा कि तकनीकी रूप से इस कपल को शादीशुदा माना जाएगा।

Image

संभल में नाराज होकर दुल्हन ने तोड़ दी अपनी शादी।

KEY HIGHLIGHTS
  • वरमाला के बाद दुल्हे ने सरेआम दुल्हन को किस कर लिया, सरप्राइज किस से हैरान हुई लड़की
  • सबके सामने किस लेने से नाराज दुल्हन स्टेज से नीचे उतर आई और शादी तोड़ने का फैसला किया
  • लड़की ने कहा कि अभी दुल्हे का चाल-चलन ऐसा है तो आगे वह उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाएगा

Sambhal News : उत्तर प्रदेश के संभल में एक दुल्हन ने अपनी शादी इसलिए तोड़ दी कि दुल्हे ने वरमाला के समय स्टेज पर उसे किस कर लिया। करीब 300 मेहमानों की मौजूदगी में दुल्हे की यह हरकत दुल्हन को काफी नागवार गुजरी और इस 'सरप्राइज किस' के लिए उसने अपनी शादी तोड़ दी। स्टेज से उतरने के बाद दुल्हन ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी के लिए दुल्हन को काफी मनाया लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। दुल्हन की इस जिद के आगे परिवार को झुकना पड़ा और बारात बैरंग लौट गई।

दुल्हे ने दोस्तों से शर्त लगाई थी

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल की युवती जो कि ग्रेजुएट है, उसका कहना है कि दुल्हे ने अपने दोस्तों के साथ शर्त लगाई थी कि वह स्टेज पर दुल्हन को किस करेगा। इस हरकत के बाद दुल्हे के चरित्र पर उसे शक होने लगा। इसके बाद यह शादी रोक दी गई और मेहमान अपने घर वापस लौट गए। हालांकि, पुलिस ने इस शादी को कराने की कोशिश की लेकिन दुल्हन इसके लिए तैयार नहीं हुई। शादी स्थगित होने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।

हरकत के बाद दुल्हन चरित्र पर शक करने लगी

यहां लड़की ने पुलिस से कहा, 'जब हम स्टेज पर थे तो वह मुझे गलत तरीके से छू रहा था। इस चीज को मैंने नजरंदाज किया लेकिन इसके बाद उसने जो किया उसकी मैं उम्मीद नहीं कर रही थी। सभी मेहमानों के सामने उसने मुझे किया। दुल्हे की इस हरकत पर मैं हैरान हुई और खुद को अपमानित महसूस किया। दुल्हे ने मेरे आत्म सम्मान की परवाह नहीं की और सबके सामने इस तरह का बुरा व्यवहार किया। अभी उसका चाल-चलन ऐसा है तो आगे वह क्या करेगा? फिर मैंने उसके साथ शादी न करने का फैसला लिया।'

दोनों परिवार कुछ दिनों तक इंतजार करेगा

लड़की की मां ने कहा, 'मेरे होने वाले दामाद को उसके दोस्तों ने ऐसा करने के लिए उकसाया था। अब मेरी बेटी उसके साथ नहीं जाना चाहती। हमने उसे मनाने की कोशिश की लेकिन वह तैयार नहीं हुई। हमने उसे कुछ वक्त देने का फैसला किया है।' एसएचओ पंकज लावनिया ने कहा कि तकनीकी रूप से इस कपल को शादीशुदा माना जाएगा क्योंकि इस घटना के होने तक शादी की रस्में निभ चुकी थीं। अब लड़की ने दूल्हे को खारिज कर दिया है। कुछ दिनों के इंतजार के बाद हम देखेंगे कि इसमें क्या किया जा सकता है।

इस मौसम में शादी टूटने का यह पहला मामला नहीं है। हाल ही में शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी में दो शादियां इसलिए नहीं हो पाईं क्योंकि यहां दुल्हे बारात के साथ 'नागिन डांस' करने लगे।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article