क्रिकेट

संजू सैमसन की हुई भारतीय बैटर्स के टॉप-5 क्लब में एंट्री, शर्मनाक सूची में भी जुड़ा नाम

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर भारतीय बल्लेबाजों के दो क्लब में एंट्री कर ली है।

Image

संजू सैमसन (फोटो क्रेडिट BCCI X)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 35 गेंद में 50 रन की शानदार पारी खेली। सैमसन ने भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 रन की आतिशी साझेदारी की। अभिषेक के आउट होने के बाद सैमसन ने अपना लगातार दूसरा पचासा 34 गेंद में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से पूरा किया लेकिन इसके बाद अगली ही गेंद पर वो अजमतउल्लाह ओमरजई की गेंद पर राशिद खान के हाथों बाउंड्री पर लपके गए।

भारतीयों में पांचवें सबसे धीमे डेढ़ हजारी

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान संजू सैमसन ने दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर लीं। सैमसन ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपने 1500 रन पूरे कर लिए। इस मुकाम पर पहुंचने के लिए उन्हें 61 पारियां खेलनी पड़ीं। सैमसन अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे धीमी गति से इस मुकाम पर पहुंचने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इस सूची में पहले स्थान पर एमएस धोनी हैं। उन्हें टी20आई में डेढ़ हजार रन के आंकड़े को पार करने के लिए 81 पारियां खेलनी पड़ी थीं। इसके बाद इस सूची में दूसरे पायदान पर काबिज हार्दिक पांड्या को 78, तीसरे स्थान पर डटे सुरेश रैना को 64, रोहित शर्मा को 62 और संजू सैमसन को 61 पारियां खेलनी पड़ीं।

टी20 में पूरे किए 9 हजार रन

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 27 रन के आंकड़े को पार करते हुए टी20 क्रिकेट में 9 हजार रन भी पूरे कर लिए। 50 रन की पारी खेलने के बाद सैमसन भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर्स में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 351 वें मैच की 334वीं पारी में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने लगभग 30 के औसत और 140 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 8 शतक और 57 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। 119 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article