वायरल न्यूज़

VIDEO: बीच सड़क सांप-नेवले की धांसू लड़ाई, तमाशा देखते रहे लोग, कैमरे में कैद हुआ शॉकिंग नजारा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 2, 2023, 09:37 AM IST

Saap Nevla ki Ladai: सोशल मीडिया पर सांप और नेवले की लड़ाई का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। हालांकि, कुछ लोग इस नजारे पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Image

सांप और नेवले के बीच धांसू लड़ाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क सांप और नेवले के बीच छिड़ी जंग
  • नजारा देखकर कांप गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Saap Nevla ki Ladai Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों की बोलती तक बंद हो जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क एक सांप और नेवले (Snakes Mongoose Viral Video) के बीच धांसू लड़ाई हो रही है। इस नजारे को देखकर लोग भयभीत हो गए।

आमतौर पर सांप का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ लोग सांप को देखते ही दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए बीच सड़क सांप और नेवले की लड़ाई शुरू हो जाए तो कैसा नजारा होगा? कई लोग तो इसके बारे में कल्पना भी नहीं कर सकते। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर सांप और नेवला एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। कभी सांप नेवले पर हमला करता है, तो कभी नेवला सांप पर टूट पड़ता है। इस लड़ाई को देखने के लिए काफी संख्या में लोग दोनों तरफ खड़े हो रहे हैं। लेकिन, किसी की हिम्मत नहीं हो रही है कि सांप और नेवले को रोड से हटाए। जिस तरह से दोनों के बीच लड़ाई हो रही थी उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह गए।

सांप और नेवले के बीच धांसू लड़ाई

इस नजारे को देखकर एक पल के लिए आपके भी रोंगटे जरूर खड़े हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'k_r_jadhav' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब एक लाख लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां मजे लेते हुए इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहली बार देखा है।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article