वायरल न्यूज़

Saanp Ka Video: झाड़ियों के बीच आराम से बैठा था सांप, कैमरा देखते ही जो किया उसे देखकर आंखें चौंधिया जाएगी

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया पर सांप का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसका अंदाज देखकर हर कोई दंग रह गया। यकीन मानिए, इस वीडियो को देखने के बाद आप भी झटका खा जाएंगे।

Image

सांप का हाहाकारी अंदाज (तस्वीर सभार-इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप का खतरनाक वीडियो
  • नजारा देखकर कांप जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर शॉकिंग वीडियो वायरल

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाएंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कुछ वीडियो (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से उछल जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Video) तो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप भौचक्के रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर आज कल जानवरों के भी वीडियो छाए रहते हैं। कुछ वीडियो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर लोग कांप जाते हैं। इस बार एक सांप का वीडियो लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें उसका अनोखा अंदाज देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं एक जहरीला सांप झाड़ियों के बीच आराम से बैठा हुआ है। एक शख्स उसे कैमरे में कैद करने के लिए वहां पहुंच गया। जैसे ही सांप ने कैमरे को देखा उसने हवा में छलांग लगा दी। इस नजारे को देखने के बाद यकीन मानिए एक पल के लिए आपकी आंखें भी चौंधिया जाएगी। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर हिल गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'dineshkumarpal314' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 65 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये सांप तो काफी फुर्तीला है। किसी का कहना है कि ऐसा नजारा तो पहली बार देखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article