'रामायण' की सुनामी में उड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, 9वें दिन की कमाई से 'धुरंधर 2' भी छोड़ा पीछे

Ramayana Breaks These Movies Records: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से अभी तक कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। इस लिस्ट में 'धुरंधर 2' से लेकर 'दंगल' तक का नाम शामिल है।

Authored by: ashna malikUpdated Nov 14 2026, 11:00 IST
Ramayana ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्डImage Credit : Instagram01 / 08

Ramayana ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Ramayana Breaks These Movies Records: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। 'रामायण' ने बड़े पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। फिल्म आए दिन ऐसा कलेक्शन कर रही है कि अभी तक कई सुपर-डुपरहिट मूवीज के रिकॉर्ड टूट चुके हैं। 9वें दिन की कमाई से 'रामायण' का कलेक्शन जहां भारत में 600 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही रणबीर कपूर की फिल्म ने अभी तक कई मूवीज के रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फिल्मों पर-

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)Image Credit : Instagram02 / 08

धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)

​रणबीर कपूर की 'रामायण' ने धुरंधर 2 के रिकॉर्ड को पस्त कर दिया है। 'धुरंधर 2' ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि 'रामायण' की 9वें दिन की कमाई 47.85 करोड़ रुपये रही। रामायण ने 'धुरंधर' का रिकॉर्ड तोड़ने में भी कसर नहीं छोड़ी है।​

दंगल (Dangal)Image Credit : Instagram03 / 08

दंगल (Dangal)

​रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' भले ही अभी 'दंगल' के कुल कलेक्शन तक नहीं पहुंच पाई है। लेकिन 9वें दिन की कमाई से मूवी ने 'दंगल' के रिकॉर्ड को चूर कर दिया है। आमिर खान की फिल्म ने 9वें दिन 24 करोड़ रुपये कमाए थे। जबकि 'रामायण' ने इससे दोगुनी कमाई की है।​

पुष्पा 2 (Pushpa 2)Image Credit : Instagram04 / 08

पुष्पा 2 (Pushpa 2)

​रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' ने 'पुष्पा 2' के रिकॉर्ड को भी चूर कर दिया है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 37.5 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि रामायण की दूसरे दिन की कमाई 47 करोड़ रुपये से ज्यादा रही।​

पठान (Pathaan)Image Credit : Instagram05 / 08

पठान (Pathaan)

​'रामायण' के आगे शाहरुख खान की 'पठान' भी पानी पानी हो चुकी है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई ही 543.09 करोड़ रुपये की थी। जबकि 'रामायण' ने 9वें दिन के कलेक्शन से इस कमाई को बहुत पीछे छोड़ दिया है।​

छावा (Chhava)Image Credit : Instagram06 / 08

छावा (Chhava)

​विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' की कमाई का रिकॉर्ड तो "रामायण' ने धुएं में उड़ा दिया है। छावा का कुल कलेक्शन 601.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि 'रामायण' की 9वें दिन की कमाई ही 612.45 करोड़ रुपये है।​

RRR Image Credit : Instagram07 / 08

RRR

​राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर RRR की कमाई का रिकॉर्ड भी 'रामायण' ने चूर कर दिया है। रणबीर कपूर की फिल्म के आगे ये मूवी घुटने टेक चुकी है। इस फिल्म की कमाई भी दूसरे शुक्रवार पर 31.7 करोड़ रुपये रही।​

बाहुबली 2 (Baahubalu 2)Image Credit : Instagram08 / 08

बाहुबली 2 (Baahubalu 2)

​'पुष्पा 2' जैसा हाल 'रामायण' के आगे 'बाहूबली 2' का भी हुआ है। प्रभास स्टारर इस फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 37 करोड़ रुपये ही कमाए थे।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!