वायरल न्यूज़

Bull Ka Video: शादी में बिन बुलाए सांड ने मारी एंट्री, फिर बना ऐसा माहौल पूरा पंडाल हिल गया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 24, 2023, 05:40 PM IST

Saand Ka Viral Video: एक शादी में सांड बिन बुलाए मेहमान बनकर पहुंच गया। सांड को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई और इधर-उधर भागने लगे। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सांड ने काटा बवाल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी में बिन बुलाए मेहमान बनकर पहुंचा सांड
  • सांड को देखकर मची भगदड़
  • सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

Bull Ka Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिसे देखकर लोगों का दिन बन जाता है और बार-बार उस वीडियो (Saand Ka Video) को देखते रहते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो शामिल होते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bull Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक सांड ने अचानक शादी में एंट्री मारकर बवाल मचा दिया। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव काफी खतरनाक होता है। मौका मिलते ही वो हाहाकार मचाने लगता है। कई बार तो गली-मोहल्ले में भी वो जमकर बवाल काट देता है। लिहाजा, सांड को देखते ही लोग भाग खड़े होते हैं। लेकिन, जरा सोचिए अगर किसी पार्टी-फंक्शन में सांड की एंट्री हो जाए तो कैसा माहौल बनेगा? जाहिर सी बात है भगदड़ मच जाएगी। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं पंडाल के अंदर काफी संख्या में लोग मौजूद हैं और खाने का आनंद ले रहे हैं। लेकिन, अचानक वहां एक सांड पहुंच जाता है और लोगों को दौड़ाने लगता है। सांड को बौखलाया देख लोग घबरा जाते हैं और इधर-उधर भागने लगते हैं।

सांड ने मचाया हाहाकार

वीडियो देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, अगर सांड को बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाता तो परिणाम खतरनाक हो सकता था। किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'viney_jatav_vlogs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'शादी में नाराज फूफाजी आए थे'। एक ने लिखा, 'ऐसे बाराती को कौन भगाता है, खाना तो खिला देना चाहिए'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article