वायरल न्यूज़

Viral: बीच बाजार सांड का हाहाकार, लोगों को उठा-उठाकर जमकर पटका, दिल दहलाने वाला वीडियो

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 2, 2023, 07:11 PM IST

Bull Attack viral Video: सोशल मीडिया पर सांड का एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को खतरनाक तरीके से उठा-उठाकर पटक रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

सांड का खतरनाक अंदाज, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांड का हाहाकारी वीडियो
  • बाजार में सांड ने जमकर काटा बवाल
  • वीडियो देखकर दंग रह गए लोग

Saand Ka Video: सोशल मीडिया पर आज कल जानवरों के वीडियो (Viral Video) भी छाए रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी क्यूट होते हैं, जो लोगों का दिल जीत लेते हैं और यूजर्स इन वीडियो (Bull Attack Viral Video) को बार-बार देखते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Saand Hamla Video) देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। क्योंकि, इन वीडियो में जानवर जमकर तांडव मचाते नजर आते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Animal Attack Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक सांड बौखला गया और बीच बाजार जमकर हाहाकार मचाने लगा।

ये तो हम सब जानते हैं सांड का स्वभाव गुस्सैल होता है। लिहाजा, लोग सांड से दूरी बनाकर ही रखते हैं। इसके बावजूद कई बार सांड लोगों की ऐसी हालत कर देता है, जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। इस वायरल वीडियो (Today Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही खौफनाक नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कपड़ों के बाजार में काफी भीड़ है। अचानक वहां एक सांड पहुंच जाता है और जमकर तांडव मचाने लगता है। पहले सांड एक बुजुर्ग को दौड़ाता है और फिर उठाकर पटक देता है। उसके बाद बुजुर्ग जमीन पर सांड रगड़ने लगता है। कुछ पल बाद सांड दूसरी तरफ भागता है और लोगों को दौड़ाने लगता है। परिणाम ये होता है कि हर तरफ हाहाकार मच जाता है।

हैरतअंगेज नजारा

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर सन्न रह गए होंगे। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को शेयर कर दिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'n_k_f_a_20' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां नजारे पर चटकारे ले रहे हैं, तो कुछ हैरान भी हो रहे हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो को पाकिस्तान का बताते हुए तंज भी कस रहे हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article