वायरल न्यूज़

Viral Video: पहले होली के रंग में रंगी रूसी महिला, फिर मचाया ऐसा धमाल देखकर दीवाना हो जाएंगे आप

viral video: सोशल मीडिया पर होली का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रूसी महिला ने जमकर गर्दा उड़ाया है। इस डांस वीडियो को देखकर लोग उनका फैन हो गए हैं और जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

रूसी महिला ने डांस से उड़ाया गर्दा (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर होली (Holi Video) के एक से मजेदार वीडियो (Trending Video) छाए हुए हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। जबकि, कुछ वीडियो में लोग अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ वीडियो लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। इसी कड़ी में रूसी महिला का एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में रूसी महिला होली के रंग में रंगकर जमकर धमाल मचा रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

देश के साथ-साथ विदेशों में भी होली का त्योहार जमकर मनाया गया है। कुछ लोगों ने तो काफी अनोखे अंदाज में इस पर पर्व को सेलिब्रेट किया है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक रूसी महिला पूरी तरह होली के रंग में रंगी हुई है। इतना ही नहीं रंगों के इस त्योहार को वो अपने अंदाज में सेलिब्रेट भी कर ही है। रूसी महिला जमकर ठुमके लगा रही हैं और भोजपुरी गाने का काफी एंजॉय कर रही हैं। जिस अंदाज में रूसी महिला ने होली का माहौल बनाया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। देखें वीडियो...

रूसी महिला का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। कई लोग तो इस डांस वीडियो का दीवाना हो गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 12 हजार से ज्यादा लोगों ने खबर लिखे जाने तक वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि रूसी महिला ने गजब का माहौल बनाया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article