वायरल न्यूज़

Viral Video: रूसी महिला पर चढ़ा होली का खुमार, देसी डांस से उड़ाया ऐसा गर्दा देखकर आंखें खुली रह जाएगी

Viral Video: सोशल मिडिया पर रूसी महिला का एक डांस वीडियो छाया हुआ है, जिसमें उसने होली के गाने पर जमकर ठुमके लगाए हैं। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

रूसी महिला ने डांस से मचाया धमाल (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। कुछ डांस वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हर कोई नाचने पर मजबूर हो जाता है। जबकि, कुछ डांस वीडियो को देख दुनिया दीवानी हो जाती है। वहीं, कुछ डांस वीडियो में ऐसे स्टेप्स होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मुंह खुला का खुला रह जाता है। यूजर्स इन डांस वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी ठुमके लगाने लगेंगे।

होली का त्योहार आ चुका है। हर तरफ लोग जश्न में डूबे हुए हैं। सोशल मीडिया पर होली के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वायरल वीडियो में डांस के वीडियो भी शामिल हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा डांस वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक रूसी महिला पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। मस्त होकर रूसी महिला डांस करते हुए ठुमके लगा रही है। आलम ये है कि रूसी महिला का अंदाज देखकर लोग एक पल के चौंक भी गए। तो आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

रूसी महिला का अनोखा अंदाज

रूसी महिला का अंदाज देखकर आप भी उनका फैन हो गए होंगे। इतना ही नहीं कई लोग तो ठुमके भी लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 80 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस डांस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि रूसी महिला ने तो गर्दा उड़ा दिया। कुछ का कहना है कि वीडियो ने दिल जीत लिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article