वायरल न्यूज़

Viral Video: लॉलीपॉप लागेलू गाने पर रशियन महिला ने किया ऐसा डांस, देखकर हर भारतीय हो जाएगा फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रशियन महिला ने लॉलीपॉप गाने पर गर्दा डांस किया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

Image

रशियन महिला का गर्दा डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) धमाल मचाते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग खुशी से झूमने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो चौंकाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। क्योंकि, इस डांस वीडियो (Dance Video) में एक रशियन महिला ने लॉलीपॉप गाने पर गर्दा डांस किया है। आलम ये है कि इस डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।

आज कल लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर भी आपको डांस के एक से एक मजेदार वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग तो अतरंगी अंदाज में डांस करके लोगों के बीच धमाल मचाते रहते हैं। जबकि, कुछ लोगों का मूव्स दीवाना बना देता है। आप सबने भी कई तरह के डांस वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू गाना बज रहा है और उस गाने पर रूसी महिला जमकर डांस कर रही है। जिस अंदाज में वो डांस कर रही है, उसने सबको दीवाना बना दिया है। देखें डांस वीडियो...

रशियन महिला का गर्दा डांस

इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर झूम रहे होंगे। सोच रहे होंगे सच में रशियन महिला ने तो गर्दा उड़ा दिया। इंस्टाग्राम पर इस डांस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग डांस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सच में उम्दा डांस है। कुछ का कहना है कि भाई डांस देखकर मजा आ गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article