वायरल न्यूज़

Video: हीरो बना RPF जवान! ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, पलभर में बचाई जान

सोशल मीडिया पर इस समय एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन पकड़ने के चक्कर में फिसल जाता है। वह पटरी के नीचे गिरने ही वाला होता है। तभी एक RPF जवान दौड़कर आता है और उसकी जान बचा लेता है। इस दौरान यात्री का पैर फ्रैक्चर हो जाता है।

Image

ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसा यात्री, RPF जवान ने बचाई जान (फोटो: X/@ashokshera94)

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां पर आए दिन सैकड़ों वायरल वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में कुछ तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी हैरान हो जाते होंगे। पहली नजर में तो यकीन नहीं होता होगा, पर बाद में सच्चाई को आप भी स्वीकार करते होंगे। सोशल मीडिया पर इस समय भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिल रहा है। यह वायरल वीडियो एक ट्रेन का है। जिसमें चढ़ने की कोशिश में शख्स की जान बाल-बाल जाते हुए बची। इस 36 सेकंड के वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक स्टेशन से ट्रेन खुल गई है। धीरे-धीरे ट्रेन रफ्तार पकड़नी शुरू करती है।

इतने में एक शख्स इस चलती हुई ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है। जिसके बाद उसका पैर फिसल जाता है। वह पटरियों के नीचे जाने ही वाला होता है। इतने में एक शख्स उसे बचाने की कोशिश में आगे आता है, लेकिन वह भी कुछ कर नहीं पाता। इसी बीच एक RPF जवान भागता हुआ आता है। शख्स को पकड़कर ट्रेन से दूर ले जाने लगता है। तभी वह भी शख्स दौड़ कर आता है, जो पहली बार सहायता के लिए दौड़ा था। अगर थोड़ा भी इधर-उधर होता तो शख्स की जान भी जा सकती थी।

RPF जवान ने बचा ली जान

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद इसे अजमेर के किशनगढ़ रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा है कि 'जहां पर मंगलवार शाम चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया था। आरपीएफ जवान ने भागकर यात्री को बचाया और ट्रेन से दूर किया। यात्री के दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गए।'

इंटरनेट यूजर्स का भी वीडियो देखने के बाद गुस्सा फूट पड़ा। जिसमें पहले यूजर ने लिखा: "इतने हादसे होते रहते हैं फिर भी लोगों को समझ में नहीं आता की गाड़ी रुके तब गाड़ी से उतरे और गाड़ी चलने के पहले बैठ जाएं", दूसरे ने लिखा: "ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों को खास तौर से ट्रेन में चढ़ने और उतरने की बहुत सावधानी रखनी चाहिए मैं कई बार देखता हूं कि यात्री लापरवाही करते हैं ट्रेन चलते समय बाहर झुकते हैं। यात्रियों से कहना चाहता हूं कि आप सुरक्षित रहेंगे तो आपकी जिंदगी सुरक्षित रहेगी एक-एक कदम सुरक्षित जगह।" इस वीडियो को अब तक एक लाख 4 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो को @ashokshera94 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article