वायरल न्यूज़

Viral Video: देसी पराठों के साथ हाईटेक तड़का! मुरथल के ढाबे पर रोबोट बना वेटर, टेबल पर परोस रहा गरमा-गरम खाना

Viral Video: हरियाणा के सोनीपत स्थित मुरथल के 'रेशम ढाबा' ने तकनीक और स्वाद का अनोखा संगम पेश किया है। अब यहां ग्राहकों को खाना परोसने के लिए रोबोट वेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Image

मुरथल ढाबा पर रोबोट परोस रहे खाना (तस्वीर साभार- @patiala.helpclub)

Viral Video: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित मुरथल (Murthal) अपने स्वादिष्ट पराठों, सफेद मक्खन और कुल्हड़ वाली लस्सी के लिए देशभर में मशहूर है। लेकिन, अब मुरथल की पहचान सिर्फ देसी खाने तक सीमित नहीं रही। यहां के मशहूर 'रेशम ढाबा' ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ढाबे में अब इंसानों की जगह एक रोबोट वेटर ग्राहकों को खाना परोसता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस रोबोट वेटर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रे में खाना रखकर बड़े सलीके से ग्राहकों की टेबल तक पहुंचता दिख रहा है।

    रेशम ढाबा के मैनेजर संजय राणा के अनुसार, इस रोबोट को विशेष रूप से बेंगलुरु की एक टेक टीम द्वारा डिजाइन और तैयार कराया गया है। जैसे ही किचन में ऑर्डर तैयार होता है, खाने की ट्रे को रोबोट के हाथों पर लगी ट्रे होल्डर में रख दिया जाता है। इसके बाद रोबोट अपने नेविगेशन सिस्टम और सॉफ्टवेयर चिप की मदद से तय रास्ते पर चलता हुआ बिना किसी रुकावट के सही टेबल नंबर तक पहुंच जाता है। ढाबे में एक अलग ऑपरेटर टीम तैनात की गई है जो जरूरत पड़ने पर रिमोट कंट्रोल से इसे गाइड करती है। फाइबर बॉडी से बने इस रोबोट की आंखों में लाल LED लाइट्स लगी हैं, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर यह लगभग 1.5 से 2 घंटे तक लगातार सर्विस दे सकता है। देखें वीडियो...

    रोबोट बना वेटर

    ढाबे पर आने वाले यात्री और खासकर बच्चे इस रोबोट को देखकर काफी उत्साहित हैं। जैसे ही रोबोट खाना लेकर आता है, लोग खाने से पहले अपना मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने और सेल्फी लेने लगते हैं। आलम ये है कि यह मामला अब सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को patiala.helpclub नाम के पेज से शेयर किया गया है। वहीं, इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मुरथल के ढाबे अब ढाबे नहीं रहे, हाईटेक रेस्तरां बन चुके हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पराठे का स्वाद वही है, लेकिन वेटर 2.0 आ गया है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article