वायरल न्यूज़

VIDEO: नियम तो सिर्फ पब्लिक के लिए ही है! एक ही बाइक पर सवार 4-4 पुलिसवालों को देख हिला लोगों का दिमाग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें चार पुलिसकर्मी एक ही बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने पुलिस के इस रवैये पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं।

Image

एक ही बाइक पर सवार थे चार पुलिसकर्मी (X/@gharkekalesh)

इस देश में कानून सबके लिए एक बराबर है। चाहे वह खुद कानून का रक्षक ही क्यों ना हो? लेकिन हाल में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस बात पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है और इसे गलत साबित करता नजर आ रहा है। वायरल हो रहा यह वीडियो आपको एक बार सोचने पर जरूर मजबूर कर देगा।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

एक बाइक पर सवार दिखे 4 पुलिसकर्मी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में दावा किया जा रहा है कि बिहार में चार पुलिसकर्मी एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर धर्राटे काट रह थे। जो पुलिस आमतौर पर पब्लिक को कानून का पाठ पढ़ाती है, वहीं पुलिस खुद कानून के सारे ज्ञान को भूल गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बाइक पर कुल चार पुलिसकर्मी बैठे हुए हैं। इनमें से सिर्फ बाइक चला रहे पुलिसकर्मी ने हेलमेट पहन रखा है, जबकि पीछे बैठे तीन पुलिसकर्मियों ने कोई हेलमेट नहीं पहना है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिसकर्मियों का वीडियो

इन महानुभावों के वीडियो (Video) को उनके ही पीछे चल रहे एक बाइक सवार ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है।

वीडियो पर कुछ ऐसी रही लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो (Video) को देखने के बाद कई लोग इसे ट्रैफिक नियमों की अनदेखी बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पुलिस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि सारे कानून सिर्फ आम जनता पर ही थोपे जाते हैं, खुद उसे क्यों नहीं फॉलो करते। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "जब आम लोग ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं तो उनका चालान काटा जाता है, लेकिन अगर पुलिसकर्मी खुद नियमों का पालन न करें तो उन पर कौन कार्रवाई करेगा?" दूसरे ने लिखा, "लगता है एक बाइक पर चार लोगों के लिए कोई खास छूट मिल गई है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article