वायरल न्यूज़

रेस्टोरेंट है या डॉलर का खजाना...गिनते गिनते गिनती भूल जाएंगे फिर भी नहीं गिन पाएंगे आप, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर फ्लोरिडा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रेस्टोरेंट के अंदर केवल डॉलर ही डॉलर नजर आ रहा है। इस नजारे को देख हर कोई दंग रह गया।

Image

रेस्टोरेंट में हर तरफ डॉलर (तस्वीर साभार- @lucipuerari)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन लोगों को कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि,एक रेस्टोरेंट में जिस तरह का नजारा था, उसने हर किसी को चौंका दिया। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या नजारा था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। तो हम आपको बता दें कि एक रेस्टोरेंट में हर जगह केवल डॉलर (Dollar Restaurant) ही डॉलर नजर आ रहा था। नजारा देखकर ऐसा लगता है जैसे यह कोई रेस्टोरेंट नहीं बल्कि डॉलर का खजाना है।

    ये तो हम सब जानते हैं हर रेस्टोरेंट और बार ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक से एक मजेदार उपाय करते रहते हैं। कुछ रेस्टोरेंट को तो ऐसे सजाया जाता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रेस्टोरेंट में हर तरफ डॉलर ही नजर आ रहा है। जहां भी आप नजर डालेंगे आपको डॉलर ही दिखाई देगा। बताय जा रहा है कि यह अनोखा बार एंड रेस्टोरेंट फ्लोरिडा का है। दीवार हो या फिर छत आपको डॉलर नजर आ जाएंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि इस डॉलर को दुकानदार ने नहीं बल्कि ग्राहक ने निशानी के तौर पर चिपकाया है। देखें वीडियो...

    डॉलर वाला रेस्टोरेंट...

    वीडियो देखकर आपकी आंखें पर भी खुली की खुली रह गई होगी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lucipuerari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ लोगों कहना है कि लगता है यह तो डॉलर का खजाना है। किसी का कहना है कि काफी अद्भुत नजारा है।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article