वायरल न्यूज़

शख्स ने अपने हाथों से उठा लिया हजारों किलो वजनी पत्थर! Video देख लोगों ने बताया Real Life Bahubali

इस चमत्कारिक वीडियो को देख लोग इस वीडियो पर कुछ सवाल भी उठा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इस पत्थर के वजन को लेकर संदेह जताया तो कई लोगों ने यह कहा कि हजारों किलोग्राम का यह पत्थर उठाना मानव शरीर के लिए लगभग असंभव है।

Image

अब लोग शख्स को बता रहे हैं बाहुबली (Instagram/@its_sunny_kumar_)

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को हैरत में डाल देते हैं। ऐसे वीडियो को लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपनी अविश्वसनीय ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। दरअसल, शख्स को अपने हाथों से हजारों किलो वजनी पत्थर को उठाकर अपने कंधों पर रख चलते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो में शख्स के इस हैरतअंगेज कारनामे को देख लोग दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गए। लोग इस शख्स को "रियल लाइफ बाहुबली" का खिताब भी दे चुके हैं।

शख्स ने अपनी भुजाओं से उठा लिया हजारों किलो वजनी पत्थर!

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने बाहुबल से विशालकाय पत्थर को अपने कंधे पर उठा लेता है और फिर बड़े आराम से टहलते नजर आता है। देखने में यह पत्थर हजारों किलोग्राम का लग रहा है। लेकिन यह मुमकिन कैसे हुआ, ये बात लोगों को पची नहीं। हालांकि लोग इस वीडियो में दिख रहे पत्थर को फोम का पत्थर बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि ये फोम का पत्थर किसी फिल्म की शूटिंग के लिए रखा गया है जिसे वह शख्स इतने आसानी से उठाकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है। शख्स बस उस पत्थर को पूरी ताकत के साथ उठाने की एक्टिंग कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग शख्स की ताकत की तुलना "बाहुबली" फिल्म के हीरो अमरेंद्र बाहुबली से कर रहे हैं।

वीडियो पर लोगों ने जताई हैरानी

हैरान कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @its_sunny_kumar_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। जिसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां कुछ यूजर्स ने इसे "मानव शक्ति का चमत्कार" बताया, तो कुछ ने इसे फेक बताया। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "शख्स के पास इतनी ताकत आई कैसे।" दूसरे ने लिखा, "नकली पत्थर है ये।"

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article