वायरल न्यूज़

Video: प्रयागराज में अचानक बंदर ने कर दी नोटों की बारिश, 500-500 रुपये लूटते नजर आए लोग

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक बंदर पेड़ पर चढ़ा है। उसने तहसील में रजिस्ट्री करवाने आए एक युवक के बाइक की डिग्गी से 500 रुपये के नोट की एक गड्डी निकाली और वहां से रफूचक्कर हो गया।

Image

नोट की गड्डी लेकर भागा बंदर (फोटो साभार- @pawanks1997/X)

Viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने अचानक पेड़ पर चढ़कर नोटों की बारिश शुरू कर दी। हैरान करने वाली बात यह है कि नोट कोई 100-200 के नहीं बल्कि 500-500 रुपये के थे। जैसे ही लोगों ने यह नजारा देखा, उन्हें पहली बार में कुछ समझ नहीं आया। यहां तक कि कई लोगों ने बंदर द्वारा की जा रही नोटों की बारिश से नोट लूटना शुरू कर दिया। हालांकि, थोड़ी देर में उन्हें पूरा मामला समझ में आया।

रजिस्ट्री कराने आए युवक के नोट लेकर भागा बंदर

यह हैरान करने वाली घटना प्रयागराज के सोरांव तहसील से सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोरांव तहसील के आजाद सभागार के सामने एक बंदर पेड़ पर चढ़ा है। उसने तहसील में रजिस्ट्री करवाने आए एक युवक के बाइक की डिग्गी से 500 रुपये के नोट की एक गड्डी निकाली और वहां से रफूचक्कर हो गया। इसके बाद नोट की गड्डी लेकर बंदर पेड़ पर चढ़ गया। सबसे पहले बंदर ने नोटों का पैकेट फाड़ा और फिर उन नोटों को नीचे फेंकना शुरू कर दिया। देखें वीडियो-

देखते ही देखते सड़क पर 'नोटों की बारिश' होने लगी। कई लोग नोट लूटने पहुंच गए। हालांकि, युवक ने जब चिल्लाना शुरू किया तो लोगों को पूरा माजरा समझ में आया। इसके बाद बंदर द्वारा फेंके जा रहे नोट को लोगों ने जमीन से बटोरना शुरू किया और युवक को वापस कर दिया। युवक को जब पूरे पैसे मिल गए तो उसने राहत की सांस ली। वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स अकाउंट पर @pawanks1997 नाम के यूजर ने शेयर किया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article