वायरल न्यूज़

VIDEO: शीशे में दिखा 'दुश्मन', फिर जो हुआ देख हंसी रोक नहीं पाएंगे, कुत्ते का 'जबरदस्त एक्शन' हुआ वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक कुत्ता जमीन पर रखे आईने में अपनी ही शक्ल देखकर भ्रमित हो जाता है। उसे लगता है कि सामने कोई दूसरा कुत्ता खड़ा है जो उसे चुनौती दे रहा है। इसके बाद वह शीशे के सामने जाकर भौंकता है, दांत दिखाता है और 'जबरदस्त एक्शन' मोड में आ जाता है।

Image

खुद को देखकर भड़क गया कुत्ता (तस्वीर साभार-@debasishdas8629)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में जानवरों के फनी (Funny Video) और हैरान कर देने वाले वीडियोज की कोई कमी नहीं है। लेकिन, हाल ही में सामने आया एक कुत्ते का वीडियो लोगों को लोटपोट होने पर मजबूर कर रहा है। वीडियो में कुत्ता किसी दुश्मन से नहीं, बल्कि शीशे में दिख रही अपनी ही परछाई से दो-दो हाथ करता नजर आ रहा है। जिस अंदाज में कुत्ता भौंक रहा था उसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

    वीडियो में आप देख सकते हैं ईंटों की दीवार के पास जमीन पर एक शीशा टिकाकर रखा गया है। जैसे ही कुत्ते की नजर उस शीशे पर पड़ती है, वह उसमें अपनी ही परछाई देखकर चौंक जाता है। कुत्ता इसे अपना इलाका छीनने आया कोई दूसरा प्रतिद्वंद्वी समझ लेता है। वह शीशे के एकदम करीब जाकर अपने तीखे दांत दिखाता है। इतना ही नहीं गुस्से में लगातार भौंककर सामने वाले को डराने की कोशिश करता है। वह जितने गुस्से में भौंकता है, शीशे में भी उसे वही प्रतिक्रिया मिलती है, जिससे उसका गुस्सा और बढ़ जाता है। वीडियो के अंत में जब दूसरा कुत्ता और कुछ लोग वहां से गुजरते हैं, तब भी इस कुत्ते का पूरा ध्यान अपने शीशे वाले 'प्रतिद्वंद्वी' पर ही टिका रहता है। देखें वीडियो...

    कुत्ते का अनोखा अंदाज

    वीडियो में कुत्ते का अंदाज देखकर आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं - अपने आप से पंगा लेना। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि भाई को कोई बताओ कि सामने कोई नहीं, वो खुद ही है! तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article