Top 7 Tv News: रुपाली गांगुली ने बेटी का मनाया बर्थडे, जय भानुशाली ने बेटी तारा को खास अंदाज में विश किया बर्थडे

Top 7 Tv News: सोमवार के दिन टीवी जगत से ढेर सारी खबरें सामने आई हैं, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है। जय भानुशाली और माही विज का पोस्ट वायरल हो रहा है। रुपाली गांगुली ने भी बेटी का जन्मदिन मनाया है।

Authored by: KavitaUpdated Aug 3 2026, 19:38 IST
टॉप 7 टीवी न्यूजImage Credit : Instagram01 / 08

टॉप 7 टीवी न्यूज

Top 7 Tv News: टीवी इंडस्ट्री में रोजाना कुछ न कुछ होता है और हफ्ते की शुरुआत में टीवी जगत में एक के बाद एक धमाके हुए हैं। एक तरफ जय भानुशाली और माही विज ने अलग अलग अपनी बेटी को जन्मदिन की बधाई दी है। दोनों के पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। दूसरी तरफ कनिका महेश्वरी का गुस्सा श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी पर फूटा है। राजा ने श्वेता पर कई घटिया आरोप लगाए थे। इसके अलावा, टीवी जगत में क्या क्या हुआ है? आइए आपको टॉप 7 खबरों के जरिए दिन भर का हाल बताते हैं।

मौनी रॉय ने दिखाया जीरो फिगरImage Credit : Instagram02 / 08

मौनी रॉय ने दिखाया जीरो फिगर

मौनी रॉय ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना जीरो फिगर फ्लॉन्ट किया है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस शीशे के सामने खड़ी होकर अपनी पतली कमर दिखा रही हैं। मौनी की फोटोज फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

अशनूर कौर और सुंबुल की दोस्ती ने जीता दिलImage Credit : Instagram03 / 08

अशनूर कौर और सुंबुल की दोस्ती ने जीता दिल

अशनूर कौर और सुंबुल तौकीर खान अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फ्रेंडशिप डे साथ में सेलिब्रेट किया। इस मौके की फोटोज अब दोनों ने शेयर की हैं। सुंबुल और अशनूर की फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।​

रूपाली गांगुली ने मनाया बेटी का बर्थडेImage Credit : Instagram04 / 08

रूपाली गांगुली ने मनाया बेटी का बर्थडे

रूपाली गांगुली ने बेटी आध्या का जन्मदिन अनुपमा के सेट पर मनाया है। इस मौके पर की तस्वीरें सामने आई हैं। बता दें कि रूपाली गांगुली का एक बेटा हैं, लेकिन उन्होंने एक बेटी गोद ली है, जिसे वह अपने साथ हर जगह लेकर जाती हैं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है को मिली नई जनरेशनImage Credit : Instagram05 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है को मिली नई जनरेशन

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को नई जनरेशन मिल गई है। सेट से 5वीं जनरेशन की कुछ तस्वीरें आई हैं। सीरियल में मायरा और कबीर की कहानी दिखाई जाएगी। ये किरदार अर्शिया शर्मा आदित्य गुप्ता निभाते दिखाई देंगे। बता दें कि सेट से अर्शिया शर्मा आदित्य गुप्ता की फोटोज भी सामने आ गई हैं।

कनिका महेश्वरी का फूटा श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड पर गुस्साImage Credit : Instagram06 / 08

कनिका महेश्वरी का फूटा श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड पर गुस्सा

श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने श्वेता पर कई गंभीर आरोप लगाए। अब कनिका महेश्वरी ने इस पर अपनी राय रखी है। कनिका ने अपनी भड़ास राजा चौधरी पर निकाली है।

ओरी के पर्स ने रोहित शेट्टी को किया हैरानImage Credit : Instagram07 / 08

ओरी के पर्स ने रोहित शेट्टी को किया हैरान

खतरों के खिलाड़ी 15 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के टास्क नहीं बल्कि ओरी के पर्स की चर्चा हो रही है। प्रोमो में देखा जा सकता है कि रोहित शेट्टी और बाकी कंटेस्टेंट्स ओरी के महंगे महंगे पर्स देखकर हैरान है।

जय भानुशाली ने बेटी तारा को विश किया बर्थडेImage Credit : Instagram08 / 08

जय भानुशाली ने बेटी तारा को विश किया बर्थडे

जय भानुशाली ने अपनी बेटी तारा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी है। जय ने बेटी तारा के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे दोनों काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!