वायरल न्यूज़

OMG इतना बड़ा केला! शख्स के हाथों में विशालकाय केले को देख फटी की फटी रह गईं लोगों की आंखें

दुनिया के सबसे बड़े केले का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि यह विशालकाय केला कहा उगता है और जब केला इतना बड़ा है तो इसका पेड़ कितना बड़ा होता है।

Image

सोशल मीडिया पर एक विशालकाय केले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (X/@Rainmaker1973)

आप सभी लोगों ने केला खाया और देखा जरूर होगा। आमतौर पर एक केले का साइज 6-9 इंच तक होता है। मगर क्या आपने कभी इतना बड़ा केला देखा है, जिसे इंच में नहीं बल्कि फीट में मापा जाता हो। शायद ही आपने कभी इस तरह का केला देखा होगा। मगर सोशल मीडिया के इस जमाने में अक्सर हैरतअंगेज चीजें देखने को मिलती है। हाल में ही सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही केले का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसका आकार काफी बड़ा है। इस केले को देख किसी के मुंह से यही निकलेगा कि, "OMG, इतना बड़ा केला!"

विशालकाय केले का Video सोशल मीडिया पर वायरल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपने हाथ में एक विशालकाय केला लिए खड़ा है और उसे खाते हुए दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा केला इतना बड़ा है कि इसे देखने वालों की आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

यह कौन सा केला है और कहां उगता है?

इस वीडियो (Video) के कैप्शन में इस केले के बारे में कुछ जानकारी भी दी गई है। जानकारी के अनुसार, यह केला एक जंगली केला है। दावा किया जा रहा है कि यह दुनिया का सबसे बड़े केले की प्रजाति है। इसे केले की प्रजाति का नाम मूसा इनजेन्स (Musa ingens) है। इसे विशाल हाइलैंड केला (Giant Highland Banana) भी कहा जाता है। केले की इस प्रजाति का पौधा न्यू गिनी (New Guinea) के ऊंचे और घने पहाड़ी जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगता है। यह दुनिया के दूसरे हिस्सों में बहुत कम देखने को मिलता है।

दूसरे बड़े पेड़ों की तरह होती है केले के इस पौधे की ऊंचाई

इस पौधे का साइज 20 से 25 मीटर (65 से 82 फीट) हो सकती है। यानी यह कई पेड़ों जितना ऊंचा दिखाई देता है। इस पौधे का तना भी बेहद मोटा होता है। दूर से देखने पर यह किसी बड़े पेड़ जैसा ही लगता है, लेकिन असल में यह केले की ही एक प्रजाति है। इस पौधे के फल आम केले की तरह ही होते हैं, लेकिन इसके बीज काफी बड़े और सख्त होते हैं। यही वजह है कि इन्हें सामान्य केले की तरह आसानी से नहीं खाया जाता।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article