वायरल न्यूज़

Video: मंडप में बार-बार सो जा रही थी दुल्हन, उठाने के लिए दूल्हे ने जो किया देखकर आप भी लगाएंगे ठहाके

Bride Sleep Video: आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वहीं पंडित जी मंत्रोच्चार करके दोनों की शादी संपन्न करवा रहे हैं। हालांकि, दुल्हन शादी में काफी थक गई है और उसे बैठे-बैठे मंडप में ही नींद आ रही है।

Image

मंडप में सो गई दुल्हन (इंस्टाग्राम)

Bride Sleep Video: भारतीय शादियों में इतने तरह की रस्में निभाई जाती हैं, जिससे कई बार दूल्हा-दुल्हन थक जाते हैं। हिंदू धर्म में शादी के पहले से रस्में शुरू हो जाती हैं। कई रस्में जहां दूल्हा-दुल्हन के घरवाले निभाते हैं तो कुछ रस्मों में दूल्हा-दुल्हन को बैठना पड़ता है। इस दौरान कई बार शादी होते-होते दूल्हा-दुल्हन में थकावट आ जाती है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आप सोचने पर मजबूर हो सकते हैं।

दूल्हा-दुल्हन का दिल जीतने वाला वीडियो

वीडियो शादी के मंडप से जुड़ा है। आप देख पाएंगे कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वहीं पंडित जी मंत्रोच्चार करके दोनों की शादी संपन्न करवा रहे हैं। हालांकि, दुल्हन शादी में काफी थक गई है और उसे बैठे-बैठे मंडप में ही नींद आ रही है। आप देख पाएंगे कि जहां एक तरफ दूल्हा पूरी तल्लीनता से पंडित जी के मंत्र सुन रहा है। वहीं दुल्हन सिर झुकाए सोती नजर आ रही है। इसके बाद दूल्हा जो करता है, उसे देखकर आपकी भी हंसी छूटनी लाजमी है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि दूल्हा बहुत ही प्यार से अपनी दुल्हन को जगाने की कोशिश करता है। वह अपने हाथ से हल्की सी थपकी देकर दुल्हन को उठाना चाहता था। हालांकि, जैसे ही दुल्हन की नींद टूटती है, वह एक पल के लिए चौंक जाती है। वीडियो को @success_life_partner नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग दूल्हा-दुल्हन की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article