वायरल न्यूज़

Dulhan Ka Dance: दुल्हन का डांस देखकर कांप गया बेचारा दूल्हा, फिर डरते-डरते बंद करवाया गाना

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 1, 2025, 07:00 AM IST

Dulhan Ka Dance: डराने वाले रिएक्शन के साथ दुल्हन के डांस का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो लोगों को इतना पसंद आया कि कुछ ही समय में ढेरों व्यूज और लाइक बटोर लिए हैं।

Image

दुल्हन का मजेदार वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी। (Photo/Instagram)

Dulhan Ka Dance: सोशल मीडिया की दुनिया में शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो सबसे ज्यादा शेयर किए जाते हैं। इनमें कुछ इतने मजेदार होते हैं जो आते ही छा जाते हैं। मगर इनमें भी कुछ वीडियोज नेटिजन्स को इतने पसंद आते हैं जो लंबे समय तक देखे जाते हैं। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बेहद जबरदस्त होने वाला है। वायरल वीडियो एक ऐसे दूल्हे से जुड़ा है जो दुन्हन का डांस देखकर कांप गया। बेचारा दूल्हा डरते-डरते गाना बंद करवाता है तब कहीं जाकर दुल्हन शांत बैठती है।

डीजे पर डांस करती दुल्हन

वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि दूल्हा-दुल्हन दोनों स्टेज पर बैठे हैं। दोनों के आसपास करीबी दोस्तों और रिश्तेदार की भीड़ जमा है। बैकग्राउंड में डीजे पर गाना बज रहा है। फ्रेम में सबकुछ बेहद खूबसूरत नजर आता है। मगर तभी दो लड़कियां दुल्हन के करीब पहुंची और डांस करने के लिए कहा। कुछ सेकंड तक दुल्हन मना करती है मगर बाद में वो खुद को नहीं रोक पाती।

डांस देखकर कांप गया दूल्हा

मगर दुल्हन ने जैसे ही डांस करना शुरू किया उसका डराने देने वाला रूप सबके सामने आ जाता है। खुद दूल्हा ये नजारा देखकर कांप गया। वो डरते-डरते अपनी जगह से खड़ा होता है और दुल्हन को रोकने की कोशिश करता है। मगर कई कोशिश के बाद भी दुल्हन रुकने का नाम नहीं लेती। हालांकि गाना बंद करवाया गया तब कहीं जाकर दुल्हन डांस करना छोड़ती है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।

इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

मालूम हो वीडियो इंस्टाग्राम पर iam_mahipal__ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो अभी तक अच्छी खासी तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है। यहां स्पष्ट कर दें कि वायरल वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article