बॉलीवुड

Ahaan Panday के फैमिली फंक्शन में दिखीं Aneet Padda, Video देखकर फैंस ने ली चुटकी

सैयारा एक्ट्रेस अनीत पड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक्टर अहान पांडे के साथ दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो अहान पांडे के एक फैमिली फंक्शन का बताया जा रहा है।

Image

Ahaan Panday के फैमिली फंक्शन में दिखीं Aneet Padda, Video देखकर फैंस ने ली चुटकी

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आखिरी बार आपने ऐसा कब देखा था कि किसी सफल फिल्म से डेब्यू करने वाले दो एक्टर्स एक-दूसरे को सीरियसली डेट कर रहे हो? शायद याद नहीं होगा लेकिन सैयारा से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अनीत पड्डा और अहान पांडे ने ये सिलसिला तोड़ा है और एक-दूसरे के साथ फिर से वक्त बिताते नजर आए हैं। जब से इनकी सैयारा हिट हुई है तब से ही ये दोनों चर्चा में है और माना जा रहा है कि इनके बीच रोमांटिक रिश्ता है। इन खबरों को वायरल हो रहा एक वीडियो बल भी दे रहा है, जिसमें अनीत पड्डा एक्टर अहान पांडे के घर पर एक फंक्शन अटेंड करती दिख रही हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "सोशल मीडिया ट्रोलिंग को हावी...", Katrina Kaif ने बॉडी शेमिंग करने वालों को दिया जवाब

Alanna Pandey के बेबी शावर का हिस्सा बनीं Aneet Padda

असल में अहान पांडे और अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे जल्द ही दोबारा मां बनने वाली हैं। पांडे परिवार ने इसी की खुशी में अलाना का बेबी शावर फंक्शन रखा था, जिसमें कुछ करीबी लोग पहुंचे थे। इन लोगों में अदाकारा अनीत पड्डा का नाम भी शामिल था। अनीत पड्डा ने पांडे फैमिली के साथ ना केवल वक्त बिताया बल्कि गेम्स में भी हिस्सा लिया। अनीत का यही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव की स्काउट संग नजदीकी देख भड़की आम्रपाली दुबे, बोलीं - 'पार्टनर को खराब लगता है...'

फैंस ने ली Ahaan-Aneet की चुटकी

फिल्म सैयारा से डेब्यू करने के बाद से ही अहान पांडे और अनीत पड्डा चर्चा में हैं। इन दोनों को दर्शक बार-बार साथ में देखना चाहते हैं क्योंकि सैयारा में इनकी केमिस्ट्री ही इतनी कमाल की थी। जब से इनका ताजा वीडियो सामने आया है, तब से ही लगातार फैंस इनके मजे ले रहे हैं। एक फैन ने कमेंट में लिखा है, "लगता है कि सैयारा के साथ ही पांडे परिवार को अपनी बहू मिल चुकी है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "पांडे परिवार ने आखिरकार अनीत पड्डा को स्वीकार ही लिया है। अनीत भी परिवार के साथ घुल-मिल गई हैं।" वैसे आपको अनीत पड्डा और अहान पांडे की जोड़ी कैसी लगती है?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article