टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने रोहित शेट्टी का किया 'अपमान', गुल्लू की मां का मैसेज सुन छूटी सबकी हंसी

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट्स को परिवार का संदेश सुनने का मौका मिल रहा है। इस टास्क में माही विज भड़क जाती हैं और शो छोड़ने की धमकी देती हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20 Highlights: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में दिवाली के मौके पर फैमिली ड्रामा देखने के लिए मिल रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के परिवार के लोग तो नहीं आए, लेकिन सभी कंटेस्टेंट्स के लिए परिवार का एक-एक मैसेज आया है और सबके लिए एक फैमिली फोटो भी आई है। काजी तौकीर और कनिका मान इस टास्क के पहले राउंड में अपने परिवार का मैसेज सुनते हैं और अब बीते एपिसोड में बाकी घरवालों को अपने परिवार की आवाज सुनने का मौका मिला, लेकिन यहां पर माही विज ने गेम पलटा। आइए आपको बताते हैं कि बीते एपिसोड में क्या क्या हुआ? TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: घरवालों का संदेश सुन फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स, मनीष के त्याग को काजी ने बताया 'नाटक'

    माही विज को लव गिल की मां की फटकार

    बिग बॉस 20 के बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला है कि यंग के हाथ में उदिति के परिवार का मैसेज लगता है और वह उदिति को परिवार का मैसेज सुनने का मौका देते हैं। इस दौरान उदिति को परिवार की एक फोटो भी मिलती है। इसके बाद उदिति राउंड टेबल पर जाती हैं और उनके हाथ मनीष गोयल के परिवार का कैसेट मिलता है। उदिति भी मनीष को परिवार का मैसेज सुनने देती हैं और फिर लव गिल के परिवार का कैसेट चलता है। स्काउट लव को कैसेट सुनने का मौका देते हैं। लव की मां अपने मैसेज में माही विज के लिए गुस्सा जाहिर करती हैं, जिस वजह से माही फूट फूटकर रोती हैं। माही लव से माफी भी मांगती हैं, लेकिन लव कुछ बात नहीं सुनतीं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Rise & Fall 2: 'असली नागिन-मतलबी इंसान...', अर्चना गौतम ने प्रियंका चाहर चौधरी का उड़ाया मजाक, किया करण का सपोर्ट

      परिवार का मैसेज पाकर रो पड़े यंग

      शो में आगे दिखाया गया है कि माही विज शो छोड़ने की धमकी दे देती हैं, जिसके बाद बिग बॉस माही विज से बात करते हैं। इस मौके पर माही कहती हैं, 'रोहित शेट्टी आता है और वीकेंड के वार पर बोल देता है।' हालांकि, बिग बॉस माही को शांत करवाते हैं। दूसरी तरफ आम्रपाली को भी लगता है कि लव गिल और उसका बॉन्ड कमजोर हो रहा है और वह इस बारे में बात करती हैं। टास्क का ये राउंड यहीं खत्म होता है और फिर अगला दिन आता है। शाम को इस टास्क का नया राउंड शुरू होता है। इस बार सबसे पहले माही विज जाती हैं और वह अरिश्फा के परिवार का कैसेट तोड़ देती हैं। अरिश्फा इस मौके पर खुद को मजबूत दिखाती हैं। इसके बाद कनिका के हाथ यंग के परिवार का मैसेज लगता है। यंग को भी संदेश सुनने का मौका मिलता है। कनिका अपनी एक लाइफलाइन गवां देती हैं और फिर आम्रपाली आगे जाती हैं। आम्रपाली के हाथ गुल्लू की कैसेट लगती हैं। गुल्लू अपनी मां का मैसेज सुन पाते हैं, जिसे सुनकर बाकी सब भी हंस पड़ते हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article