वायरल न्यूज़

इस अनोखे मंदिर में पुजारी नहीं पुलिसकर्मी करते हैं आरती, जानें क्या है रहस्यमयी कारण

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 28, 2023, 12:11 PM IST

राजस्थान में एक ऐसा अनोखा मंदिर है, जहां की आरती कोई पुजारी नहीं बल्कि पुलिसकर्मी करते हैं। मंदिर में आरती के समय लगभग पूरा शहर शामिल होता है। यह मंदिर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्थित है।

Image

भीलवाड़ा के संतोषी माता मंदिर में पुलिसकर्मी संभालते हैं कार्यभार (Photo Credit - Wikimedia)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिसकर्मी करते हैं इस मंदिर की आरती
  • भीलवाड़ा में स्थित है यह अनोखा मंदिर
  • पूरा शहर होता है आरती में शामिल

Santoshi Mata Temple Bhilwara: भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। यहां कई सारे ऐसे मंदिर हैं, जो अपनी सुंदरता, रोचकता और ऐतिहासिकता के लिए जानी जाती हैं। एक ऐसा ही मंदिर है, जो अपने अनोखेपन के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर की आरती कोई पुजारी नहीं बल्कि पुलिसकर्मी करते हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये सच है।

जैसलमेर में स्थित तनोट माता मंदिर की तरह ही इस मंदिर में भी पुजारी नहीं है, जवानों द्वारा मंदिर की सेवा की जाती है और पूजन कार्य किया जाता है। इस मंदिर के समिति का अध्यक्ष भी जिले का पुलिस अधीक्षक होता है। यह मंदिर राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में स्थित है, जो राज्य के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक भी माना जाता है। माता संतोषी को समर्पित यह मंदिर (Santoshi Mata Temple of Bhilwara) साल 1965 में तैयार किया गया था, तब से लेकर अब तक पुलिस डिपार्टमेंट ही ये जिम्मा संभाल रहा है।

मन्नत का धागा बांधने आते हैं श्रद्धालु

मंदिर को लेकर शहरवासी में काफी मान्यता है। इस मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ भी देखी जाती है, खासकर नवरात्रि में। इस मंदिर में काफी श्रद्धालु मन्नत का धागा भी बांधते हैं और पूरा होने पर आकर एक धागा खोलते भी है। ऐसे में मंदिर के एक हिस्से में आपको में काफी धागा बंधा हुआ दिख जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन दो बार पुलिसकर्मी आरती करते हैं, इसके लिए दो पुलिसकर्मी नियुक्‍त किए गए हैं। इतना ही नहीं, इस मंदिर में नवरात्रि, श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्टमी और अन्‍नकुट का त्योहार भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है। तो आपको इस अनोखे मंदिर के बारे में जानकर कैसा लगा, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article