Funny Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जो आपको खूब हंसाने वाला है। वीडियो प्लेन के पायलट से जुड़ा है जो खुद ही विमान के टायर में हवा भरता हुआ नजर आता है। पायलट के टायर में हवा भरने वाला ये नजारा है इतना अजब-गजब है कि वीडियो आते ही छा गया है।
विमान के टायर में पायलट ने भरी हवा
शुरुआत से वीडियो देखकर मालूम होता है कि यात्री विमान में बोर्डिंग का समय है। एयर होस्टेस भी विमान के करीब खड़ी है। अब एक-एक कर यात्री विमान में सवार होते हैं। फ्रेम में ये नजारा सामान्य ही नजर आता है। मगर इसी बीच ऐसा कुछ नजर आया है देखकर निगाह ठहर जाएगी। दरअसल विमान के अगले पहिए के बीच पायलट नजर आता है। उसके हाथ में हवा भरने का उपकरण है।
इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो
फ्रेम में आगे देखेंगे कि टायर में हवा कम होने पर पायलट खुद ही हवा भरता हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर एयर होस्टेस भी अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। वीडियो इतने मजेदार भी है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर cjaune_will_b नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
